बिहार के इंस्पेक्टर की बंगाल में हत्या पर बोले गिरिराज: चुनावी हार तय देख हिंसा फैला रही ममता की आतंकी सरकार

West Bengal Assembly Election 2021 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को वहां के विधानसभा चुनाव से जोड़ा है। उनके अनुसार अपनी हार तय देख ममता सरकार वहां हिंसा फैला रही है। उन्‍होंने ममता बनर्जी की सरकार को आतंकी भी करार दिया है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 01:35 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 01:41 PM (IST)
बिहार के इंस्पेक्टर की बंगाल में हत्या पर बोले गिरिराज: चुनावी हार तय देख हिंसा फैला रही ममता की आतंकी सरकार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी। फाइल तस्‍वीरें।

पटना, ऑनलाइन डेस्‍क। West Bengal Assembly Election 2021 बिहार के किशनगंज में पदस्‍थापित पुलिस इंस्‍पेक्‍टर अश्विनी कुमार की पश्चिम बंगाल में छापेमारी के दौरान अपराधियों द्वारा हत्‍या पर केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार (Mamata Banerjee Government) पर हमलावर गिरिराज सिंह ने उसे आतंकी (Terrorist Government) बताया है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि बंगाल में अपनी हार के भय से बौखलाई ममता सरकार वहां हिंसा फैला रही है।

हिंसा की राह पर ममता सरकार, जनता उखाड़ फेंकेगी

गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को जब अपनी हार साफ-साफ दिखाई दे रही है। ऐसे में उनकी सरकार बंगाल में हिंसा फैला कर बीजेपी को बदनाम करने की कोशिश में लगी है। अपनी हार तय जान अब ममता सरकार बीजेपी को बदनाम करने के उपाय कर रही है। लेकिन अब पहले वाले हालात नहीं रहे। बंगाल की जनता भी सबकुछ समझ रही है। वह इस आतंकी सरकार को उखाड़ कर फेंक देगी। गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर भी हमले किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Bengal Election: PM मोदी के बाद अब CM नीतीश के वार झेलेंगी ममता, चुनाव प्रचार को जल्‍द जा सकते हैं बंगाल

चुनाव के बाद बिल में चले जाएंगे ममता बनर्जी के गुंडे

गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद ममता बनर्जी के गुंडे बिल में चले जाएंगे। वहां बीजेपी की सरकार बनेगी।

तीन दिवसीय दौरे पर बेगूसराय में हैं गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने यह बयान अपने संसदीय क्षेत्र बिहार के बेगूसराय में दिया। वे तीन दिवसीय दौरे पर बेगूसराय में हैं। इस दौरान उन्होंने डंडारी एवं बलिया में अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां कोरोना के इलाज व वैक्सीनेशन की व्यवस्था काे देखा। गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय में कोरोनावायरस वैक्सीनेशन की मुकम्‍मल व्यवस्था की गई है। इसे लेकर अब लोगों में भी जागरूकता बढ़ी है।

chat bot
आपका साथी