Patna: पुराने गहने नये बनवाइए, मजदूरी देकर साफ कराइए, दो युवकों ने कुछ ऐसे किया गहना साफ

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में पुराने गहने चमकाने का झांसा देकर दो ठगोंं ने कारगुजारी को अंजाम दिया। वे दोनों एक महिला के करीब आठ लाख के गहने लेकर चंपत हो गए। दोनों की तस्‍वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:29 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 05:29 PM (IST)
Patna: पुराने गहने नये बनवाइए, मजदूरी देकर साफ कराइए, दो युवकों ने कुछ ऐसे किया गहना साफ
इन्‍हीं दो शा‍तिरों ने ठगे गहने। सीसीटीवी फुटेज की तस्‍वीर

बिहटा(पटना), संवाद सूत्र। गहने साफ करने के नाम पर आठ लाख के गहने पर हाथ साफ कर गया। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव की है। यहां दो ठग गहने लेकर चंपत हो गए। हालांकि उनकी तस्‍वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस मामले में दो अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर गहने गायब होने से पीड़‍ित राधारमण सिन्‍हा के परिवार में  कोहराम मचा है। उनकी  पत्‍नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पुराने गहने चमकाने की लगा रहे थे आवाज 

घटना के संबंध में स्‍वजन ने बताया कि दोपहर के समय दो युवक बाइक से गांव में घूम रहे थे। वे केवल मजदूरी लेकर गहने को साफ करने और चमकाने की आवाज लगा रहे थे। राधा रमण सिन्‍हा की पत्‍नी ने आवाज सुनी तो उन्‍हें लगा कि गहने गंदे हो गए हैं। उन्‍होंने आवाज दी। दोनों युवक पहुंचे। कहा कि केवल मजदूरी लेकर वह गहने नया जैसा बना देगा। चिकनी-चुपड़ी  बातों से उन दोनों ने राधा रमण की पत्‍नी को अपने प्रभाव में ले लिया। ऐसा लगा दोनों  पहले से परिचित हैं।  इसके बाद श्रीमती सिन्‍हा ने सोने की चार चूड़ियां ,तीन अंगूठी, चेन आदि लाकर उन्‍हें दिया। दोनों सफाई करने भी लगे।

थोड़ा गर्म पानी ला दीजिए

इसी दौरान उनलोगों ने कहा कि थोड़ा गर्म पानी चाहिए। श्रीमती सिन्‍हा किचेन में गईं। पीछे से उनमें से एक युवक भी पहुंच गया। कुछ बहाना बनाकर वह बाहर आया। इसके बाद श्रीमती सिन्‍हा ने बाइक स्‍टार्ट होने की आवाज सुनी। वे गर्म पानी लेकर बाहर आईं तब तक दोनों युवक चंपत थे। उनके सारे गहने भी गायब थे। यह देखकर उन्‍होंने सिर पीट लिया। वे चिल्‍लाने लगींं। लोग पहुंचे। ठगों के भागने की  दिशा में पीछा भी किया लेकिन वे चंपत हो चुके थे। इस संबंध में थाना प्रभारी अतुलेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अपराधियों का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया है। छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है ।

chat bot
आपका साथी