पटना के गांधी घाट पर गंगा खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर

पटना में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से दियारा क्षेत्र बाढ़ से घिर गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 01:29 AM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 01:29 AM (IST)
पटना के गांधी घाट पर गंगा खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर
पटना के गांधी घाट पर गंगा खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर

पटना। पटना में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से दियारा क्षेत्र बाढ़ से घिर गया है। सोमवार को गांधी घाट पर जलस्तर खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर पहुंच गया। दीघा से हाथीदह तक दियारा क्षेत्र में पानी फैल गया है। वहीं, पुनपुन और सोन के जलस्तर में भी वृद्धि जारी है। बीते 24 घंटे में पुनपुन घाट, श्रीपालपुर और गौरीचक में पुनपुन का जलस्तर औसत 45 सेंटीमीटर से अधिक बढ़ा है।

सोन और गंगा नदी का पानी दानापुर, पटना सदर, फतुहा, खुसरूपुर, बख्तियारपुर और बाढ़-मोकामा के दियारा और टाल क्षेत्र में फैल रहा है। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अंचल पदाधिकारी को सरकारी नाव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह के अनुसार, दानापुर, पटना सदर, पटना सिटी और बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी को बाढ़ क्षेत्र पर सतत नजर रखने को कहा गया है। टाल और दियारा क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं को बहाल रखने का निर्देश दिया गया है। आवश्यकता अनुसार, पानी से घिरे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, सामुदायिक रसोई और राहत सामग्री के लिए पीड़ितों की सूची तैयार कराने का निर्देश दिया गया है।

-------

शाम से सूर्योदय तक

नाव परिचालन पर रोक

दियारा क्षेत्र में बाढ़ के कारण जन सुरक्षा जरूरी है। अंधेरे में नाव के परिचालन से दुर्घटना हो सकती है। जिलाधिकारी ने दानापुर, पटना सदर, पटना सिटी और बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी को सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय के पहले नौका परिचालन पर रोक लगाने का आदेश दे दिया है। डीएम ने बताया कि दियारा क्षेत्र की भौगोलिक स्थित ऐसी है कि अंधेरे में नाव चलाना खतरनाक हो सकता है।

--------

नदियों का जलस्तर

गंगा

घाट - खतरे का निशान- आठ अगस्त - नौ अगस्त

दीघा - 50.45 - 50.72 - 50.86

गांधी घाट - 48.60 - 49.45 - 49.59

कटेया घाट - 47.40 - 47.55 - 47.80

हाथीदह - 41.46 - 42.48 - 42.65

-------

पुनपुन का जलस्तर

रेल पुल घाट - 51.20 - 50.72 - 51.13

श्रीपालपुर -50.60 - 50.55 - 51.00

गौरीचक - 49.50 - 50.06 - 50.46

फतुहा - 47.40 - 47.65 - 47.90

---------------

सोन की स्थिति

कोईलवर - 55.52 - 52.25 - 52.49

मनेर - 52.00 - 51.93 - 52.18

दानापुर - 51.20 - 50.82 - 51.06

chat bot
आपका साथी