बिहार म्यूजियम की तर्ज पर दिखेंगी पटना संग्रहालय की गैलरी, नया भवन बनने से बढ़ जाएगी शान

पटना संग्रहालय में नई दीर्घाओं के संयोजन के साथ ही वर्तमान भवन की दीर्घाओं में फेरबदल होगा। बिहार सरकार के बजट में पटना संग्रहालय के सुंदरीकरण के लिए 158 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है।

By Edited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 01:55 AM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 08:51 AM (IST)
बिहार म्यूजियम की तर्ज पर दिखेंगी पटना संग्रहालय की गैलरी, नया भवन बनने से बढ़ जाएगी शान
बिहार म्यूजियम की तर्ज पर दिखेंगी पटना संग्रहालय की गैलरी, नया भवन बनने से बढ़ जाएगी शान

पटना, जेएनएन। बिहार सरकार के बजट में पटना संग्रहालय के सुंदरीकरण के लिए 158 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। इससे संग्रहालय के वर्तमान भवन को बेहतर करने के साथ ही इसका विस्तार किया जाएगा। नई दीर्घाओं के संयोजन के साथ ही वर्तमान भवन की दीर्घाओं में फेरबदल होगा। इसमें पटना म्यूजियम के भवन के पीछे अंग्रेजी के 'सी' अक्षर के आकार में नए भवन का निर्माण किया जाएगा। पटना संग्रहालय को बिहार म्यूजियम की तर्ज पर तैयार किया जाएगा।

म्यूजियम के बाहर बनेगा नया भवन

पटना म्यूजियम के पुराने भवन को बिना ढके हुए पीछे सी आकार में एक तल के भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए म्यूजियम के पार्किंग एरिया, पीछे की दीवार, बाथरूम और कैंटीन को तोड़ा जाएगा। इसके बाद म्यूजियम के ऑफिस का निर्माण किया जाएगा। इस ऑफिस को महज एक फ्लोर का रखा जाएगा। इससे पटना म्यूजियम की सुंदरता पर कोई आंच नहीं आएगी। म्यूजियम की दीर्घा को पूरी तरह बदला जाएगा। म्यूजियम में 1764 के बाद के सारे ऐतिहासिक वस्तुओं को दीर्घा की कतार में रखा जाएगा। अधिकारी की मानें तो इस भवन को बनाने के लिए काम अभी से ही शुरू कर दिया गया है। कार्य के लिए कंपनी फाइनल कर ली गई है। प्रोजेक्ट तैयार करने के बाद काम जल्द शुरू हो जाएगा।

नए भवन में बनेगा म्यूजियम का ऑफिस

नए भवन का उपयोग म्यूजियम के ऑफिस के रूप में होगा। पुराने भवन का उपयोग वस्तुओं के डिस्प्ले के लिए होगा। यह काफी अच्छे तरीके से किया जाएगा। इससे इनको देखने वालों से लेकर शोध कार्य कर रहे लोगों को बहुत आसानी होगी।

पुराने भवन में कोई बदलाव नहीं होगा

सरकार द्वारा पटना म्यूजियम के सुंदरीकरण के लिए बजट पास किया गया है। इसमें पटना म्यूजियम को बिहार म्यूजियम की तरह डिजाइन किया जाएगा। पूरा म्यूजियम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। म्यूजियम के अधिकारियों की मानें तो पटना म्यूजियम के पुराने भवन को कुछ नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। न ही उसमें कोई बदलाव होगा। बाहर बन रहे भवन का निर्माण नए तकनीक से होगा।

chat bot
आपका साथी