10 घंटे ICU में रहने के बाद लड़की ने जो बताया, उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

एक लड़की को चलती बोलेरो में चार युवकों ने अगवा किया और दो घंटे तक लगातार चारों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घर के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता 10 घंटे आइसीयू में रही।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 10:45 AM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 10:17 PM (IST)
10 घंटे ICU में रहने के बाद लड़की ने जो बताया, उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे
10 घंटे ICU में रहने के बाद लड़की ने जो बताया, उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

पश्चिमी चंपारण, जेएनएन। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की पीडि़ता को चार युवकों ने 13 सितंबर की रात बोलेरो से अगवा किया और उसके साथ चारों युवकों ने चलती कार में दो घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता चीखती चिल्लाती रही और दरिंदे हंसते रहे। घटना को अंजाम देने के बाद उसे घर के पास सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

घटना के बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह दस घंटे तक आइसीयू में रही। रविवार को उसकी हालत थोड़ी सुधरी है। पीडि़ता का मेडिकल कराया गया है, रिपोर्ट अभी नहीं आई है। 

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर की रात बोलेरो से उसे अगवा किया गया। करीब दो घंटे तक बोलेरो शहर के अलग-अलग मोहल्लों में भ्रमण करती रही और इसी दौरान चार युवकों ने चलती बोलेरो में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

 

घर में अकेली थी 

13 सितंबर की रात पीड़िता अपने घर में अकेली थी। उसकी मां बड़ी बेटी के घर गई थी और पिता बाहर रहते हैं। इसलिए बगल के मोहल्ले में रिश्ते की भाभी के घर वह रात में सोने जा रही थी। वह अपने घर से निकली ही थी कि नजदीक से एक बोलेरो गुुजरी। फिल्मी अंदाज में दो युवक नीचे उतरे और जबरन उसे खींच कर गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में दो युवक बैठे थे। सभी ने गमछा से मुंह बांध रखा था। गाड़ी में चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

हालांकि, पीड़िता के अनुसा,र एक-दो युवकों का नकाब खींचकर उसने पहचान कर ली। चारों आरोपित एक ही परिवार के हैं। इनमें दो सगे भाई बताए गए हैं। 

जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने बताया कि दो घंटे तक बोलेरो में दुष्कर्म किया। इसके बाद घर के पास लाकर छोड़ दिया। जाते-जाते घटना का जिक्र करने पर जान मारने की भी धमकी दी। पीड़िता ने हिम्मत दिखाई। घर जाकर भाभी को मोबाइल पर सूचना दी। रात में ही पीड़िता की भाभी पहुंची। 14 सितंबर की सुबह पीड़िता नगर थाने पहुंची। 

अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं

लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है,लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर है। पीड़िता के बयान पर चार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी जयंतकांत के आदेश पर जांच का जिम्मा महिला थाने की थानाध्यक्ष पूनम कुमारी को दिया गया है।

मोकामा शेल्टर होम से आई थी घर

मुजफ्फरपुर बालिका गृह से मुक्त होने के बाद युवती को मोकामा में शिफ्ट कराया गया था।जानकारी मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचे और घर लाया था। पीड़िता को सात लाख रुपये मुआवजा भी मिला है। 

कहा-महिला थानाध्यक्ष ने 

पीड़िता के बयान पर चार लोगों के खिलाफ कांड दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

-पूनम कुमारी, थानाध्यक्ष, महिला थाना, बेतिया ( पश्चिमी चंपारण) 

सुप्रीम कोर्ट ने लड़कियों को परिजनों को सौंपने का दिया है आदेश

बता दें कि पिछले हफ्ते, सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले में यौन शोषण की पीड़ित लड़कियों को वापस उनके परिजनों के पास भेजने का आदेश दिया था। शीर्ष अदालत का आदेश टाटा इंस्टीट्यूट फॉर सोशल साइंसेज '(TISS) के फील्ड एक्शन प्रोजेक्ट' कोशिश 'की रिपोर्ट पर आया है, जिसमें लड़कियों को उनके परिवारों में वापस भेजने का सुझाव दिया गया था।

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के खुलासे में पता चला था कि बालिका गृह में 44 लड़कियों का यौन शोषण किया गया था।  वर्तमान में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा इस कांड की जांच की जा रही है। दिल्ली की एक अदालत में यौन शोषण के आरोप में 21 आरोपियों की सुनवाई चल रही है।

इस बालिका गृह कांड का खुलासा मई 2018 में हुआ था। जब बिहार समाज कल्याण विभाग ने एक सामाजिक संस्था TISS की सोशल ऑडिट के आधार पर एक एफआईआर दर्ज की गई थी। इस रिपोर्ट के खुलासे के बाद बिहार में तहलका मच गया था। इस कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर, सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह मामला पिछले साल जुलाई में सीबीआई को सौंप दिया गया था।

मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद उच्च सुरक्षा वाली पटियाला जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि उसके करीबी सहयोगी और कुछ सरकारी अधिकारियों सहित अन्य आरोपी जेलों में बंद हैं। 

chat bot
आपका साथी