फोरलेन पर लूटपाट करने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर लूटपाट करने वाले चार लुटेरों को पुलिस ने दबोच लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 01:18 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 01:18 AM (IST)
फोरलेन पर लूटपाट करने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार
फोरलेन पर लूटपाट करने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार

खुसरूपुर : थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर लूटपाट करने वाले चार लुटेरों को पुलिस ने छापेमारी कर दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों की तलाशी में पुलिस ने लूटे गए छह मोबाइल और बाइक बरामद की।

थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि बदमाशों ने नौ दिसंबर 2020 को पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया था। बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक सवार तीन लोगों को रोककर नकदी और मोबाइल लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट भी की थी। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस लगातार बदमाशों की हरकत पर नजर रख रही थी।

सर्विलांस पर रखे गए थे मोबाइल

पुलिस ने बदमाशों द्वारा लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर रखा था। इसके आधार पर हेमजापुर से सौरभ कुमार, मौसिमपुर से पंकज कुमार व राजेश कुमार तथा सुकरवेगचक से प्रिस कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पूछताछ के बाद सभी बदमाशों को जेल भेज दिया गया।

मौज-मस्ती के लिए करते थे लूटपाट

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपित मौज-मस्ती के लिए फोरलेन पर लूटपाट करते थे। सभी की उम्र 20 वर्ष के आसपास है। इनके गिरोह में और कौन-कौन लोग हैं इसका पता किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फोरलेन पर कम उम्र के लड़कों के द्वारा लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने की शिकायत कई बार मिली थी। गिरफ्तार बदमाशों ने लूटपाट समेत अन्य घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस बदमाशों की निशानदेही पर छापेमारी में जुटी है।

बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर आपराधिक घटना को देते थे अंजाम

बदमाशों को पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

chat bot
आपका साथी