ललन सिंह के साथ आएंगे पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, बिहार के CM नीतीश कुमार की योजनाओं से हैं खुश

बिहार सरकार में दो बार मंत्री रह चुके गड़खा के पूर्व विधायक मुनेश्वर चौधरी जदयू में शामिल होंगे। जदयू के प्रदेश कार्यालय में 13 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य वरीय नेताओं की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 05:12 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 05:12 PM (IST)
ललन सिंह के साथ आएंगे पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, बिहार के CM नीतीश कुमार की योजनाओं से हैं खुश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू अध्यक्ष ललन सिंह. जागरण आर्काइव

जासं, छपरा : बिहार सरकार में दो बार मंत्री रह चुके गड़खा के पूर्व विधायक मुनेश्वर चौधरी जदयू में शामिल होंगे। जदयू के प्रदेश कार्यालय में 13 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य वरीय नेताओं की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस संबंध में पूछे जाने पर पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यवहार उनके द्वारा गरीब, कमजोर एवं आमजन के लिए चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं को देखते हुए जनहित व राज्य हित में जदयू की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है।

पार्टी को करूंगा मजबूत

उन्होंने कहा कि जदयू में शामिल होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं का लाभ लोगों के दिलाने के साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करूंगा। गड़खा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री के जदयू में शामिल होने की खूब चर्चा हो रही है।

यह भी जानें

बिहार सरकार में दो बार रहे हैं मंत्री 

1977 में पहली बार जनता पार्टी के ङ्क्षसबल पर गडख़ा से चुने गए थे विधायक 

1990 में निर्दल प्रत्याशी के बााद 1995 में जनता दल एवं 2000 एवं 2015 में आरजेडी से चुने गए विधायक 

वर्ष 2020 के विस चुनाव में आरजेडी से अलग हुए 

वर्ष 2020 के विस आम चुनाव में आरजेडी का सिबंल का नहीं मिलने पर वे जाप के टिकट पर चुनाव लड़े । आरजेडी की ओर से वर्तमान विधायक सुरेंद्र राम को प्रत्याशी बनाया गया। पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी की पहचान सारण में राजद के दिग्गज नेता के रुप में रही है।  विस चुनाव में वे कांग्रेस के रघुनंदन मांझी, जनता दल के अमृत चौधरी एवं भाजपा के ज्ञानचंद मांझी को शिकस्त दे चुके हैं। बता दें कि हाल ही में लोकसभा सदस्य ललन सिंह को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। ललन के पहले केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जदयू के प्रेसिडेंट थे। 

chat bot
आपका साथी