बिहारः जीतनराम मांझी के मंत्री बेटे करेंगे यूपी के CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, लगने लगे कयास

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी भी यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाएंगे? हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डा संतोष कुमार सुमन यूपी दौरे पर हैं। वे कल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:02 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:02 PM (IST)
बिहारः जीतनराम मांझी के मंत्री बेटे करेंगे यूपी के CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, लगने लगे कयास
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। बिहार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी के बाद क्या पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी भी यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाएगी? इस सवाल की वजह भी है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व बिहार सरकार में लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डा संतोष कुमार सुमन यूपी दौरे पर हैं। शनिवार को संतोष पटना से उत्त प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। कल यानी रविवार को संतोष कुमार सुमन की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात होनी है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि मंत्री मुकेश सहनी की पार्टी वीआइपी के बाद मांझी का हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) भी यूपी चुनाव में दांव लगा सकता है। हालांकि 'हम' ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठनिक विस्तार के साथ-साथ संतोष मांझी कई स्थानिय मुद्दों को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ से भी मिलेंगे।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. दानिश रिजवान ने बताया कि लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डा. संतोष कुमार सुमन यूपी दौरे पर निकल चुके हैं। रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात होनी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठनिक विस्तार के साथ-साथ संतोष मांझी कई स्थानियों मुद्दों को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ से मिलने जा रहे हैं। दानिश ने बताया कि बिहार सरकार में मंत्री एवं पार्टी के प्रधान महासचिव यूपी दौरे से पहले बंगाल में भी संगठन के विस्तार को लेकर पहुंचे थे। वे वहां भी स्थानीय मुद्दों को लेकर कई कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी क्रम में मंत्री संतोष मांझी का लखनऊ का दौरा काफी महत्वपूर्ण है। दो दिवसीय दौरे पर संतोष मांझी पार्टी संगठन के लोगों से भी संगठन की मजबूती को लेकर भी मुलाकात करेंगे।

chat bot
आपका साथी