बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी बोले- हम मुकेश सहनी के साथ, लोकतंत्र के लिए यह ठीक नहीं

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने यूपी में पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा को जब्त करने की घटना की निंदा की है। अपने आवास पर आयोजित पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद मांझी ने कहा- मुकेश सहनी के कार्यक्रम को प्रभावित करना गलत कदम है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:38 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:38 PM (IST)
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी बोले- हम मुकेश सहनी के साथ, लोकतंत्र के लिए यह ठीक नहीं
बिहार के मंत्री मुकेश सहनी और जीतन राम मांझी। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने उत्तर प्रदेश में पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा को जब्त करने की घटना की निंदा की है। रविवार की शाम अपने आवास पर आयोजित पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद मांझी ने कहा- मुकेश सहनी के कार्यक्रम को प्रभावित करना गलत कदम है। स्वतंत्र भारत में किसी शहीद सांसद की प्रतिमा जब्त करने की शायद यह पहली घटना है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं। हम मुकेश सहनी के साथ हैं। 

हम नीतीश के साथ चट्टान की तरह खड़ेः मांझी

इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की बैठक में सोमवार से शुरू हो रहे बिहार विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई। मांझी ने सभी पार्टी विधायक और विधान पार्षदों को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। विधायकों को सदन में हर स्थिति में सरकार के साथ खड़े रहने का निर्देश दिया गया। जाति जनगणना के मुद्दे पर मांझी ने कहा कि हम इस मुद्दे पर नीतीश कुमार के पीछे चट्टान की तरह खड़े हैं। 

बेलगाम हो गई है यूपी पुलिस : देव ज्योति

वीआइपी (विकाशशील इंसान पार्टी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बेलगाम हो गई है। रविवार को फूलन देवी की शहादत दिवस पर पूरे देश से निषाद समाज के कार्यकर्ताओं का जुटान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तय था। पुलिस से इसकी अनुमति भी मांगी गई थी, लेकिन अनुमति नहीं दी गई। उल्टा यूपी पुलिस ने चुन-चुन कर वीआइपी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस ने फूलन देवी की प्रतिमा को जब्त कर लिया और वीआइपी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर डंडे बरसाए गए। वीआइपी पार्टी के विरुद्ध की जा रही साजिश के पीछे आखिर किसका हाथ है। वीआइपी पार्टी उत्तरप्रदेश सरकार से यह मांग करती हैं कि पुलिस के इस तानाशाही रवैए पर लगाम लगाएं।

chat bot
आपका साथी