जालसाजों ने महिला के बैंक खाते से 25 हजार उड़ाए

फतुहा। जालसाजों द्वारा एक महिला के बैंक खाते से 25 हजार रुपये निकासी कर लेने का मामला सामने आया है। उसने स्थानीय थाने में इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 02:48 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 02:48 AM (IST)
जालसाजों ने महिला के बैंक खाते से 25 हजार उड़ाए
जालसाजों ने महिला के बैंक खाते से 25 हजार उड़ाए

फतुहा। जालसाजों द्वारा एक महिला के बैंक खाते से 25 हजार रुपये निकासी कर लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला बांकीपुर गोरख मोहल्ले की निवासी शशी कुमार जायसवाल की पत्नी रीना कुमार है। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत फतुहा थाने में की है । पीड़िता ने बताया कि फतुहा स्थित स्टेट बैंक खाते से जालसाजों ने दो दिन में 25 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आया तो जानकारी मिली। जबकि एटीएम उनके ही पास था। बिना एटीएम के धन निकासी कैसे हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

फतुहा। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को एक युवक ने बहला-फुसलाकर घर से भगा लेने का मामला सामने आया है। लापता किशोरी के पिता ने इसकी लिखित शिकायत फतुहा थाने में की है । पीड़ित का कहना है कि मेरी बच्ची सोमवार को घर से कोचिग पढ़ने के लिए बाहर निकली थी। लेकिन वह घर नहीं लौटी। छानबीन के बाद पता चला कि बेटी को बगल के गांव के ही एक युवक ने बहला-फुसलाकर अपहृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जमीन पर नाली का पानी गिराने से मना किया तो पीटा, दो जख्मी

फतुहा। थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में बुधवार भू-स्वामी ने अपनी जमीन पर नाली का पानी गिराने से मना किया तो बदमाशों ने घर पर चढ़कर मारपीट की। इसमें सुदामा पांडेय व राजेश पांडेय जख्मी हो गए हैं। जख्मी युवक के भाई अशोक पांडेय ने फतुहा थाने में शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि मारपीट करने वाले लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं। वे हमेशा हम लोगों को बेवजह परेशान करते हैं। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी है। पईन किनारे से युवक का शव बरामद, नहीं हुई शिनाख्त

मसौढ़ी। भगवानगंज थाना क्षेत्र के इंदो गांव में एक पईन के पास से बुधवार की सुबह पुलिस ने 22 वर्षीय एक युवक का शव अ‌र्द्धनग्न अवस्था में बरामद किया। उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने पईन के किनारे 22 वर्षीय युवक का शव देखा। सांवले रंग के मृतक ने जांघिया व ब्लू रंग का जींस पैंट पहन रखा था। उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा नग्न था और शरीर पर जख्म के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी मौत कैसे हुई? फिलवक्त कहना मुश्किल है। पहचान होने व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

हथकड़ी सरकाकर भागने का आरोपित गिरफ्तार

बाढ़। स्थानीय थाने की पुलिस ने नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवधा गांव में छापेमारी करते हुए हथकड़ी सरकाकर बाढ़ कोर्ट से भागने के आरोपित दीपक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2015 में मोकामा जीआरपी द्वारा आरोपित को एक मामले में पकड़कर पेशी के लिए बाढ़ कोर्ट में लाया गया था। इसी दौरान आरोपित हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया था। बाढ़ थाने में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

chat bot
आपका साथी