कोहरे से एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ अनियंत्रित, पांच फ्लाइट रद; नौ जोड़ी ने देर से भरी उड़ान

पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली पर पांच फ्लाइट रद कर दी गईं। वहीं नौ जोड़ी फ्लाइट ने देर से उड़ान भरी। इससे एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि उन्हें नियंत्रित करना मुश्किल हो गया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 09:53 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 07:30 PM (IST)
कोहरे से एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ अनियंत्रित, पांच फ्लाइट रद; नौ जोड़ी ने देर से भरी उड़ान
पटना एयरपोर्ट पर से उड़ान भरने वाले पांच विमान रद कर दिए गए। प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना: जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सोमवार को उड़ान भरने वाली पर पांच फ्लाइट रद कर दी गईं। वहीं नौ जोड़ी फ्लाइट ने देर से उड़ान भरी। इससे एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि उन्हें नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। यात्रियों ने फ्लाइट रद या विलंबित होने की जानकारी नहीं देने पर अधिकारियों के समक्ष आक्रोश व्यक्त किया। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को फ्लाइट के रद होने की जानकारी दे दी गई थी। 

कोहरे के कारण गो एयर की मुंबई-पटना और दिल्ली-पटना तथा स्पाइस जेट की मुंबई-पटना, पटना-मुंबई और दिल्ली-पटना फ्लाइट रद कर दी गई थीं। वहीं नौ जोड़ी फ्लाइट विलंबित थीं। इधर, कोहरे को देखते हुए अधिकांश यात्री समय के पूर्व ही एयरपोर्ट  पहुंच गए थे।  सुबह 9.14 बजे सबसे पहले स्पाइस जेट की दिल्ली से आने वाली   फ्लाइट एसजी-8741 लैंड हुई। यह 54 मिनट देरी से पटना एयरपोर्ट  पहुंची। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि रद फ्लाइट्स की सूचना कुछ यात्रियों को दे दी गई थी। वहीं यात्रियों ने पूर्व में  सूचना नहीं  देने का विरोध किया। 

हवाई अड्डे की परिधि में पक्षियों की उड़ान रोकने को हटेंगीं मीट दुकानें

लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बेंगलुरु से आ रहे एयर विस्तारा के विमान के पक्षी से टकराने की घटना के बाद प्रशासन चौकस हो गया है। एयरपोर्ट डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमेन सह प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने बताया, घटना को गंभीरता से लेते हुए आसपास की तमाम मीट दुकानों को तत्काल हटाने को कहा गया है। इसके साथ हवाई अड्डा की चारदीवारी के बाहर फेंके जाने वाले कचरे को भी हटाने के लिए निर्देशित किया गया है। पूरे इलाके को साफ-सुथरा रखना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। आसपास के इलाकों को अतिक्रमणमुक्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रमंडलीय आयुक्त ने बताया कि आगे से ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। एयरपोर्ट और प्रशासन के साथ ही नगर निगम की संयुक्त कमेटी पक्षियों की उड़ान रोकने के लिए एहतियाती उपायों पर विमर्श करेगी। हवाई जहाजों के लैंडिंग और उड़ान के पहले एयरपोर्ट पर पटाखा छोडऩे की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। 

chat bot
आपका साथी