पटना के बख्तियारपुर में शराब पीकर स्‍कार्पियो से लौट रहे थे पांच युवक, पुलिस ने रोका तो करने लगे हंगामा

Liquor Ban in Bihar सालिमपुर थाना क्षेत्र में स्कार्पियो सवार पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वे शाहपुर गांव के समीप फोरलेन पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई तो सभी युवक के शराब पीने की पुष्टि हुई।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:38 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:38 AM (IST)
पटना के बख्तियारपुर में शराब पीकर स्‍कार्पियो से लौट रहे थे पांच युवक, पुलिस ने रोका तो करने लगे हंगामा
शराब के नशे में पांच युवक गिरफ्तार। सांकेतिक तस्‍वीर

बख्तियारपुर (पटना), संवाद सूत्र। Liquor Ban in Bihar: सालिमपुर थाना क्षेत्र में स्कार्पियो सवार पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वे शाहपुर गांव के समीप फोरलेन पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। इस मामले में गिरफ्तार किए गए मोकामा थाना क्षेत्र के मोर निवासी चंदन पासवान, बिरजू चौधरी और अजित कुमार, शिवनार के सुनील कुमार तथा बरहपुर के राकेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने उनकी स्‍कार्पियो भी जब्‍त कर ली है।

पुलिस ने रोका तो करने लगे हंगामा 

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि ग्रामीण एसपी के निर्देश पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। शाहपुर गांव के समीप फोरलेन पर पुलिस जांच अभियान चला रही थी। इसी बीच पटना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो को रोका गया। गाड़ी रुकते ही स्कार्पियो सवार युवक उतरकर हंगामा करने लगे। तब उनके शराब के नशे में होने की आशंका हुई। उन्‍हें पकड़कर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई तो सभी युवक के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पु‍लिस की कार्रवाई के बाद सभी का नशा काफूर हो गया। वे छोड़ने की गुहार लगाने लगे। उनकी स्कार्पियो को भी जब्त कर ली गई। शुक्रवार को उन्‍हें जेल भेज दिया गया। 

50 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर रानीसराय गांव से पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 50 लीटर शराब की बरामदगी की है। इसके साथ ही गृह स्वामी को भी गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार को गिरफ्तार शराब माफिया धनिक राय के बयान पर महमूदपुर रानीसराय गांव में नबल राय के घर में छापेमारी की गई। इस क्रम में 50 लीटर शराब के साथ नबल राय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों को शुक्रवार को जेल भेज दिया 

chat bot
आपका साथी