बाढ़ में पांच घंटे तक सड़क जाम

शहर के काजीचक चौक के पास शुक्रवार को जलजमाव से परेशान नागरिकों ने उच्चपथ को करीब पांच घंटे तक जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 08:53 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 08:53 AM (IST)
बाढ़ में पांच घंटे तक सड़क जाम
बाढ़ में पांच घंटे तक सड़क जाम

बाढ़। शहर के काजीचक चौक के पास शुक्रवार को जलजमाव से परेशान नागरिकों ने उच्चपथ को करीब पाच घटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। चालक परेशान रहे। शहरवासियों को भी दिक्कतें हुई। सूचना पर पुहुंचे अधिकारियों ने समस्या दूर कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि काजीचक मोहल्ले में पिछले कई महीनों से जलजमाव है। लोग अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगाते-लगाते थक गये। कहीं से समस्या का समाधान नहीं हुआ। जलजमाव से संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। हल्की बारिश में भी गुजरना पड़ता है गंदे पानी से होकर

संवाद सहयोगी, दानापुर। जल निकासी की समुचित व्यवस्था व नालों की सफाई समुचित नहीं होने से दानापुर के कई इलाकोंमें जलजमाव हो गया है। लोगों ने बताया कि चंद्रशेखर नगर में नाला का निर्माण पूरा नहीं किया गया। हल्की बारिश में भी जलजमाव हो जाता है। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। गोला रोड के पूर्वी इलाके में बसी कई कॉलोनियां समेत अन्य जगहों पर जलजमाव हो गया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि नाला उड़ाही की गई है। नालों से अतिक्रमण भी हटाया गया है। कई इलाकों में जल निकासी को लेकर पंप लगाए गए हैं। जरूरत के अनुसार अन्य जगहों पर भी पंप लगाए जा रहे हैं। रोटरी क्लब के सदस्यों ने लगाए पौधे

संसू, फतुहा: रोटरी क्लब ऑफ पटना आर्यन द्वारा शुक्रवार को जेठुली स्थित सेंट जोसफ कांवेंट स्कूल के शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्हें कोरोना वॉरियर्स बताते हुए अंगवस्त्र, शॉल व प्रशस्ति-पत्र दिया। क्लब के अध्यक्ष रवि भार्गव ने बताया कि इन शिक्षकों का बच्चों के भविष्य निर्माण में बड़ा योगदान है। कार्यक्रम के बाद स्कूल परिसर में पौधे लगाए गए। मौके पर क्लब के राजीव भार्गव, संतोष कुमार, डॉ. जूली, डॉ. गीता, डॉ. रणधीर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी