मोकामा से अंतरजिला बाइक लूट गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार

लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 01:16 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 01:16 AM (IST)
मोकामा से अंतरजिला बाइक लूट गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार
मोकामा से अंतरजिला बाइक लूट गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार

मोकामा : लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने छापेमारी कर मोर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों में मोकामा थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव के बींदटोली निवासी मिथलेश बिद, अनिल कुमार उर्फ कुर्रा, नीतीश कुमार, मुकेश कुमार और आरो बिद शामिल हैं। इन बदमाशों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक, लूटे गए एपल आइफोन व मोबाइल, लूट में प्रयोग की गई बाइक, बेगूसराय से भी लूटी गई बाइक, करीब एक किलोग्राम गांजा, दो देसी पिस्टल, पांच कारतूस व बदमाशों के पास से तीन मोबाइल बरामद किए गए।

थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में वाहन लूट बढ़ी घटनाओं से पुलिस पदाधिकारी परेशान थे। बदमाश लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे थे। एएसपी अंबरीश राहुल ने थानेदारों के साथ बैठक कर इंस्पेक्टर राजनंदन शर्मा, बाढ़ थानाध्यक्ष संजीत कुमार, मराचंी प्रभारी अनिल कुमार की अगुवाई में एसआइटी गठित की। इसमें कई थानों के अध्यक्ष व एसआइ, एएसआइ रैंक के अधिकारियों समेत तेज तर्रार जवानों को शामिल किया गया। एसआटी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ और पूरे मामले पर नजर रख रही थी। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और लूटे गए मोबाइल को पुलिस ने सर्विलांस पर रखा था। इसी दौरान पता चला कि कुछ बदमाश मोर गांव में किसी अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रच रहे हैं। इसके बाद गठित एसआइटी ने धावा बोल दिया। जब तक बदमाश कुछ समझ पाते सभी को पुलिस ने दबोच लिया। एएसपी ने बताया कि इन बादमाशों के विरुद्ध लूट समेत आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें चार मामले मोकामा थाना, बेगूसराय के नगर थाना व लखीसराय थाने में मामले दर्ज हैं। इन कांडों में सभी बदमाश फरार चल रहे थे।

chat bot
आपका साथी