बिहार से झारखंड सीमा तक बनने वाली पहली एक ऐसी सड़क, जिस पर बारह बाईपास

बिहार में ऐसी पहली सड़क बनेगी जिस पर इतनी अधिक संख्या में बाईपास होंगे। यह सड़क शेखपुरा जमुई व बांका जिले से गुजर रही है। इस सड़क का डीपीआर तैयार है। अब सड़क परिवहन एवं राजमार्ग की मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार है।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 05:18 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 05:18 PM (IST)
बिहार से झारखंड सीमा तक बनने वाली पहली एक ऐसी सड़क, जिस पर बारह बाईपास
शेखपुरा, जमुई और बांका जिले से गुजरने वाली यह सड़क झारखंड सीमा तक जाएगी। सांकेतिक तस्‍वीर ।

पटना, राज्य ब्यूरो । बिहार में एक ऐसी सड़क बनने वाली जिस पर अकेले बारह बाईपास होंगे। शेखपुरा, जमुई और बांका जिले से गुजरने वाली यह सड़क झारखंड सीमा तक जाएगी। बिहार की यह पहली सड़क होगी जिस पर एक साथ बारह बाईपास होंगे। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के स्तर पर इस प्रोजेक्ट को ले प्रेजेंटेशन भी हो चुका है।

बरबीघा से शुरू हो रही यह सड़क

यह सड़क एनएच 333 ए के रूप में अधिसूचित है और एनएच-33 पर बरबीघा से शुरू होकर शेखपुरा, सिकंदरा, जमुई, झाझा, बांका, पंजवारा होते हुए बिहार-झारखंड सीमा तक जाती है। इस सड़क का निर्माण कुछ जगहों पर दो लेन और कई जगहों पर फोर लेन में किया जाना है। इस सड़क की लंबाई लगभग 200 किमी है।

इस तरह प्रस्तावित हैं बाईपास

पहला बाईपास शेखपुरा में है जो 4.342 किमी लंबाई में है। आगे बढऩे पर जमुई में 4.311 किमी लंबाई में बाईपास है। जमुई जिले के खैरा में 3.927 किमी, मनगोबांदर में 1.894 किमी, केंदुआ मेंं 2.070 किमी, टोला सोनो में 1.746 किमी, झाझा में 8.896 किमी, नरगंजो में 1.972 किमी, बांका के भैरोगंज में 2.029, कटोरिया में 1.681 किमी और बांका में 7.194 किमी लंबा बाईपास बनाया जाना है।

पटना के क्षेत्रीय कार्यालय ने एलायनमेंट को दे रखी है स्वीकृति

आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार जिस एलायनमेंट पर इस सड़क का निर्माण किया जाना है उसे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय की स्वीकृति मिल चुकी है। स्थानीय जन प्रतिनिधियों से भी इस बारे में विमर्श किया गया है। नयी दिल्ली स्थित सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के दफ्तर में इस एलायनमेंट पर प्रेजेंटेशन भी हो चुका है।

chat bot
आपका साथी