चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग, दो घरों का सामान जलकर राख

मसौढ़ी। पिपरा थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में मंगलवार को चूल्हे की आग से निकली चिगारी से फूसनुमा दो मकानों की गृहस्थी जल गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 01:52 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 01:52 AM (IST)
चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग, दो घरों का सामान जलकर राख
चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग, दो घरों का सामान जलकर राख

मसौढ़ी। पिपरा थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में मंगलवार को चूल्हे की आग से निकली चिगारी से दो फूसनुमा मकान जलकर राख हो गए। हालांकि, ग्रामीणों के अथक प्रयास से आसपास के दर्जनभर मकानों को जलने से बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार गांव की रेणु देवी व उसकी पड़ोसी सूरजमंती देवी मंगलवार की दोपहर घर के आगंन में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाकर आग को बुझा घर के बाहर एक पेड़ की छांव में आकर बैठ गई। उस वक्त घर के अन्य सदस्य घर से बाहर गए थे। इसी बीच रेणु के घर से धुआं उठता दिखाई पड़ा। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इसके पहले रेणु देवी व उसकी पड़ोसी सूरजमंती देवी के फूसनुमा घर से आग की तेज लपटें उठनी शुरू हो गई। लपटें देख ग्रामीण आसपास पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। हालांकि, गांव में लगे मोटर को चालू कर ग्रामीणों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर किसी प्रकार काबू पा लिया गया। आग से दोनों घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इधर, आग से सबकुछ जल जाने के बाद पीडि़त दोनों परिवारों के सामने रहने व खाने का संकट व्याप्त हो गया है। दोनों परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। पंचायत के मुखिया अशोक यादव ने दोनों परिवारों को प्लास्टिक व अन्य मदद पहुंचायी है। मुखिया ने बताया कि इसकी सूचना पुनपुन अंचलाधिकारी को दे दी गई है। उन्होंने बुधवार को सरकारी स्तर पर मिलने वाली सहायता देने का आश्वासन भी दिया है। पुआल लदे ट्रैक्टर में लगी आग

फतुहा। थाना क्षेत्र के नयका रोड स्थित घोरनपुरा गांव के पास सोमवार की रात पुआल लदे दो ट्रैक्टर में आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई और दोनों ट्रैक्टर पर लदा पुआल जलकर राख हो गया। एक ट्रैक्टर का इंजन भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल थाने को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जबकि दूसरे ट्रैक्टर का इंजन बचा लिया गया। ग्रामीणों के अनुसार किसी असामाजिक तत्व ने आग लगाई है। एक ट्रैक्टर गांव के ही मंटू गोप व दूसरा गुड्डू गोप का बताया जा रहा है। पुआल बिक्री के लिए रखा था। खलिहान में लगी आग, हजारों की संपत्ति राखसंस,

पालीगंज । प्रखंड क्षेत्र के अलीपुर गांव के एक खलिहान में अचानक आग लग गई, जिसमें दो किसानों का गांज (पुआल) जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि इस अगलगी में लालमोहन यादव व महेश यादव के खलिहान में रखे लगभग 25 ह•ार नेवारी भी जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने का कारण नही पता चल पाया है। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो सूचना पदाधिकारियों को दी गई। फिर दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर नियंत्रण पाया।

chat bot
आपका साथी