दस साल के बच्‍चे ने किया ऐसा गंदा काम कि बड़े-बड़े रह गए हैरान, सारण पुलिस को भी नहीं हो रहा विश्‍वास

बिहार के सारण जिले में 10 साल के एक बच्‍चे पर लगे आरोप ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बताया जाता है कि इस बच्‍चे को गलत हरकत करते रंगे हाथों पकड़ा गया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्‍काल उसे पकड़ लिया है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:31 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:31 AM (IST)
दस साल के बच्‍चे ने किया ऐसा गंदा काम कि बड़े-बड़े रह गए हैरान, सारण पुलिस को भी नहीं हो रहा विश्‍वास
सारण में 10 साल के बच्‍चे पर लगा दुष्‍कर्म का आरोप। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

भेल्दी (सारण), संवाद सूत्र। Saran Crime: बिहार के सारण जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्चे पर ऐसा आरोप लगा है, जिसे सुनकर कोई भी हैरान हो सकता है। लड़के की शिकायत थाने तक पहुंच गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के तुरंत बाद उसे पकड़ लिया और पूछताछ के बाद न्‍यायालय के निर्देश पर बाल सुधार गृह में भेज दिया। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि इस बच्‍चे पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने पड़ोस की चार वर्षीय बच्ची के साथ गंदी हरकत की। पीड़‍िता की मां के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर बच्चे को पकड़ कर रिमांड होम भेज दिया है। दूसरी तरफ, बच्ची की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई है।

रंगे हाथ पकड़ा तो लोगों ने बनाया समझौते का दबाव

जानकारी के अनुसार, भेल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते मंगलवार को पड़ोस की चार वर्षीय बच्ची के साथ गंदा काम करते हुए बच्चे को लोगों ने देख लिया। घटना की सूचना बच्ची के स्वजनों को दी गई। इसके बाद बस्ती का माहौल बिगड़ गया। लोग बच्चे की हरकत पर आक्रोशित थे। कुछ लोग मामले को सुलझाने में लगे थे। बच्ची की मां को समझौता नागवार था। शुक्रवार को महिला पुत्री के साथ थाने पहुंच गई।

बच्‍ची की मेडिकल जांच की रिपोर्ट आने का हो रहा इंतजार

लड़की की मां ने थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद बच्चे को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने बच्चे को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच के लिए उसे सदर अस्पताल छपरा भेजा गया था। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। घटना को लेकर बस्ती में तनाव है।

chat bot
आपका साथी