वैशाली में शादी में नाचने के दौरान विवाद के बाद जमकर मारपीट, दूल्हा-दुल्हन के वाहन पर हमला

वैशाली में बरात के साथ लौटते समय सराय थाना के सुंदरनगर चौक पर कार और बस को रोककर दूल्हा-दुल्हन और बरातियों संग मारपीट और लूटपाट की गई। घटना गुुरुवार की सुबह नौ बजे के आसपास की बताई जा रही है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 10:02 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 10:02 PM (IST)
वैशाली में शादी में नाचने के दौरान विवाद के बाद जमकर मारपीट, दूल्हा-दुल्हन के वाहन पर हमला
वैशाली में शादी के दौरान हमले में तोड़ी गई बस।

वैशाली, जेएनएन। जमशेदपुर से सराय थाना के सुंदरनगर के पताड़ निवासी मनोज सिंह के यहां आई बरात के साथ लौटते समय सराय थाना के सुंदरनगर चौक पर कार और बस को रोककर दूल्हा-दुल्हन और बरातियों संग मारपीट और लूटपाट की गई। घटना गुुरुवार की सुबह नौ बजे के आसपास की है। 

मारपीट कर सभी जेवरात छीन लिए

जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के आदित्यपुर निवासी अखिलेश्वर सिंह के पुत्र धीरज की बरात बुधवार की देर शाम सराय के पताड़ गांव में मनोज सिंह के यहां आई थी। बरात सुबह नौ बजे जमशेदपुर लौट रही थी कि कुछ लोगों ने सुंदर नगर चौक पर दूल्हा एवं दुल्हन की गाड़ी को रोककर मारपीट कर सभी जेवरात छीन लिए तथा बस पर सवार सभी बरातियों के साथ मारपीट की। बस के शीशे को लाठी-डंडे से तोड़ डाले।

डांस को लेकर बरातियों और कुछ ग्रामीणों के बीच झगड़ा

जानकारी मिल रही है कि बुधवार की देर शाम बरात पहुंचने पर गांव के कुछ लोगों ने नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि इतनी देर से बरात क्यों आई है। रात को तो विवाद ज्यादा नहीं बढ़ा, लेकिन सुबह जब बरात लौटने लगी तो गांव के कुछ लोग इस बात को लेकर बरातियों से उलझ पड़े और मारपीट की। इधर लड़की के पिता मनोज सिंह ने बताया कि डांस को लेकर बरातियों और कुछ ग्रामीणों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर गुरुवार की सुबह बरातियों के लौटने के दौरान ग्रामीणों ने मारपीट की और बस के शीशे तोड़ दिए। 

जमशेदपुर के आदित्यपुर निवासी अखिलेश्वर सिंह के पुत्र धीरज कुमार ने पताड़ गांव के ही इंद्रजीत कुमार, उसके छोटे भाई एवं उसके दोस्त  धर्मेंद्र साह, जितेंद्र साह, पिता बहादुर साह, सूरज एवं आदित्य, दोनों के पिता टुनटुन साह सहित 15 व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। सराय थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने  बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

chat bot
आपका साथी