नालंदा में बांस हटाने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट, एक युवक की मौत कई घायल

नालंदा में बांस हटाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में एक युवकी की मौत हो गई है जबकि नौ लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले आरोपित लालजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:01 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:01 PM (IST)
नालंदा में बांस हटाने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट, एक युवक की मौत कई घायल
नालंदा में मारपीट के दौरान एक युवक की मौत। सांकेतिक तस्वीर

 बिहारशरीफ, जागरण संवाददाता। बिहार थाना क्षेत्र के पतुआना गांव में बांस हटाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बब्लू यादव के रुप में की गई है। जबकि दोनों पक्ष से करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आरोपित पड़ोसी लालजीत यादव अंतू यादव के छज्जा में सटाकर मवेशी बांधने के लिए बांस गड़ा था। उसी बांस को हटाने के लिए बबलू यादव ने कहा था। शनिवार की रात पड़ोसी सिया यादव, पुत्र लालजीत यादव व उनके समर्थकों के साथ आए और गाली-गलौज करने लगे।

यह सुनकर अंतू व उनके पुत्र बबलू घर से बाहर निकले। इसके बाद दोनों तरफ से लोग जुट गए और एक दूसरे पर लाठी-डंडे व गड़ासे से प्रहार कर दिया। इस मारपीट में दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां अंतू यादव के पुत्र बबलू यादव की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक आरोपित लालजीत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

महिलाओं के झगड़े में कूदे पुरुष

ग्रामीणों ने बताया कि बांस बांधने के विवाद में शाम में भी दोनों पक्ष के बीच विवाद हुआ था। ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। लेकिन दुबारा दोनों तरफ की महिलाएं झगड़ने लगी जिसमें दोनों तरफ से पुरुष कूद पड़े। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई।

दोनों तरफ से मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना के बाद एक आरोपित लालजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मारपीट व हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक तरफ से सुधीर, अंतू यादव, सुधीर यादव, सुरेंद्र व उनकी पत्नी घायल है। वही दूसरे पक्ष से लालजीत यादव उनकी पत्नी मां व भाई-बहन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

chat bot
आपका साथी