पिता ने कहा-15 लोगों ने बेटी से दुष्कर्म कर मार डाला, पुलिस बोली- आत्महत्या कर ली

पटना के एक गांव में झोपड़ी में किशोरी की मौत ने पुलिस जांच पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। पिता ने गांव के ही 15 लोगों पर बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 10:26 AM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 08:26 PM (IST)
पिता ने कहा-15 लोगों ने बेटी से दुष्कर्म कर मार डाला, पुलिस बोली- आत्महत्या कर ली
पिता ने कहा-15 लोगों ने बेटी से दुष्कर्म कर मार डाला, पुलिस बोली- आत्महत्या कर ली

पटना, जेएनएन। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के साथ झोपड़ी में आपत्तिजनक स्थिति में दिखी किशोरी की हत्या मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। किशोरी के पिता ने गांव के ही 15 लोगों पर बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने और हत्या करने का आरोप लगाया है।

विरोध करने पर पत्नी से मारपीट और संपत्ति लूटने का आरोप भी दर्ज प्राथमिकी में लगाया गया है। इधर, सिटी एसपी राजेंद्र सिंह भील किशोरी की मौत को आत्महत्या बता रहे हैं। रविवार को एसएसपी गरिमा मलिक ने घटनास्थल का मुआयना किया। फिलवक्त, सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं।

लोगों में है ऐसी चर्चा

लोगों के बीच ऐसी चर्चा है कि गांव की एक झोपड़ी में किशोरी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में परिजनों ने पकड़ लिया था। मौके पर कुछ ग्रामीण भी जुट गए। किसी तरह उसका प्रेमी भाग गया, लेकिन घरवालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किशोरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद घटना को आत्महत्या की शक्ल देने की कोशिश की गई। किशोरी के शरीर पर जख्म के भी निशान हैं।

इधर सिटी एसपी (पूर्वी) राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि फिलवक्त प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि मृतका के गले पर रस्सी के निशान थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया है। इस मामले में कहीं मृतका के परिजन की भी संलिप्तता थी कि नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।

पिता का आरोप, दुष्कर्म के दौरान आरोपित बना रहे थे बेटी का अश्लील वीडियो, संपत्ति भी लूटी

किशोरी के पिता का कहना है कि वह घर पर नहीं थे। उनकी बेटी घर में अकेली थी। तभी गांव के 15 लोग घर में दाखिल हो गए और बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बनाने लगे। ऐन मौके पर उनकी पत्नी पहुंच गई। उसने विरोध जताया तो आरोपित मारपीट करने लगे।

मृत किशोरी के पिता ने गांव के ही 15 लोगों पर बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इस दौरान आरोपितों ने उनके घर से 5-6 लाख रुपये की संपत्ति भी लूट ली। लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। आरोपितों में द्वारिका प्रसाद, उसका बेटा भूषण और छोटन, अजय, अजीत, सुरेंद्र, बिट्टू, लोली, यदु, मिथिलेश, ललन, राजू, संजय, छटंकी और सुजीत शामिल हैं।

कुछ ऐसी है पुलिस की थ्योरी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस का मानना है कि झोपड़ी में प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर किशोरी घर लौट आई। उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। उसके गले पर निशान खुदकशी की ओर इशारा कर रहे हैं। एसएसपी और सिटी एसपी ने ग्रामीणों से पूछताछ भी की।

सिटी एसपी ने कहा कि किशोरी के शव का मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमॉर्टम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या और आत्महत्या पर बरकरार संशय मिट पाएगा। सभी बिंदुओं पर छानबीन चल रही है।

chat bot
आपका साथी