टीवी की दुनिया में भी परिवारवाद हावी : नेहा

दैनिक जागरण के फेसबुक पेज बिहार ब्रांड पर रविवार को अभिनेत्री नेहा मर्दा अपने प्रशंसकों से मुखातिब हुई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:01 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:01 PM (IST)
टीवी की दुनिया में भी परिवारवाद हावी : नेहा
टीवी की दुनिया में भी परिवारवाद हावी : नेहा

पटना। दैनिक जागरण के फेसबुक पेज बिहार ब्रांड पर रविवार को अभिनेत्री नेहा मर्दा अपने प्रशंसकों और जागरण के पाठकों से रूबरू थीं। उन्होंने मुंबई से अपनी शुरुआत से लेकर बिहार तक के सफर पर बात की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वेब सीरीज का कंटेंट ऐसा होता है, जिसे परिवार के साथ बैठकर नहीं देख सकते हैं। दूसरी तरफ टीवी सीरियल को हम आराम से अपने परिवार के हर सदस्य के साथ बैठकर देख सकते हैं। परिवारवाद और सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर बात करते हुए कहा कि सुशांत जैसे लड़का कभी आत्महत्या नहीं कर सकता है। वो हमेशा अपने काम के प्रति संवेदनशील रहता था। वह कभी अपने काम से संतुष्ट नहीं होता था। हमेशा कुछ नया करते रहता था। उसने ऐसा कदम उठाया है, ये थोड़ा सोचने वाली बात है। परिवारवाद हर क्षेत्र में है। इससे किसी को फायदा है तो किसी को इससे नुकसान भी है। फिल्मों में क्या, टीवी की दुनिया में भी परिवारवाद बहुत हावी है। यहां भी वैसे लोगों को ही काम मिलता है, जिनकी पैरवी है या जिनका नेटवर्क बहुत अच्छा होता है। लॉकडाउन की चर्चा करते हुए कहा कि इस दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। उदाहरण के लिए उन्हें ध्यान करना नहीं पसंद था, इस लॉकडाउन उन्होंने ये सीख लिया। अपने पति के डांस करने का भी आनंद इसी लॉकडाउन में ले लिया। दैनिक जागरण को अपने परिवार की तरह बताते हुए उन्होंने कहा कि इस अखबार की हर खबर पूरी तरह विश्वसनीय होती है।

chat bot
आपका साथी