समय से पहले सभी तटबंधों की होगी मरम्मत : डीएम

बारिश के धनरुआ पहुंचकर बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने रामपुर बांध का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 01:13 AM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 01:13 AM (IST)
समय से पहले सभी तटबंधों की होगी मरम्मत : डीएम
समय से पहले सभी तटबंधों की होगी मरम्मत : डीएम

धनरुआ : बारिश के धनरुआ पहुंचकर बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने रामपुर बराज, दरधा नदी के किनारे किनारे विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण किया। साथ ही पुनपुन प्रखंड के तारणपुर तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि समय से पहल सभी तटबंधों की मरम्मत कर ली जाएगी। इसकी तैयारी में संबंधित विभाग के पदाधिकारी जुट जाएं।

जिलाधिकारी बुधवार को सबसे पहले रामपुर लवाईच गांव के पास दरधा नदी पर बने बराज पर पहुंचे और बाढ़ आने पर पानी के स्तर से संबंध जानकारी प्राप्त की। बराज के बारे में विस्तृत जानकारी ली और करीब 20 मिनट रुकने के बाद रामपुर गांव पहुंचे। यहां बायां तटबंध कमजोर मिला। आधे घंटे तक रुक कर जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को जियो बैग, प्लास्टर पिकेट व मिट्टी की भराई कराने को कहा। रामपुर गांव के ग्रामीणों से कटाव से होने वाले क्षति पर जानकारी ली। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को कई समस्या से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्या को शीघ्र निपटारा का आश्वासन दिया। ग्रामीणों से बाढ़ आने पर होने वाले क्षति पर जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने बताया कि तटबंध टूटने से सतपरसा, नदवां समेत तीन पंचायत में व्यापक तबाही मचती है और हजारों एकड़ में लगी फसल नष्ट हो जाती है। नदी किनारे कई जगहों पर कच्ची सड़क पर अंदर-अंदर मैनहोल बना हुआ है, जिससे बाढ़ का पानी खेतों में फैल जाता है।

जिलाधिकारी ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार को समय रहते सभी तटबंध को मरम्मत कराने का निर्देश दिया। मानसून आने के पहले हरहाल में सभी तटबंधों को चिन्हित कर मरम्मत कराएं।

वहीं धनरुआ के देवधा व गुलरिया बिगहा तटबंध भी संवेदनशील है और नदी पर पानी बढ़ने के बाद दवाब रहता है। हालांकि समयाभाव के कारण इन दो जगहों पर नहीं जा सके।

जिलाधिकारी के साथ जल संसाधन विभाग के अभियंता, एसडीओ अनिल कुमार, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ ऋषि कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि शाहिद आलम समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी