Events in Patna Today: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर पटना में आज होंगे कई आयोजन, एक साल बाद खुल रहे प्राथमिक विद्यालय

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सोमवार को जन्मदिन है। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पटना विवि में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:15 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:15 AM (IST)
Events in Patna Today: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर पटना में आज होंगे कई आयोजन, एक साल बाद खुल रहे प्राथमिक विद्यालय
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो

पटना, जागरण संवाददाता। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सोमवार को जन्मदिन है। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पटना विवि में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जबकि कई अन्य जगहों पर केक भी काटा जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आइए जानते हैं पटना में आज होने वाली दिन भर की हलचल।

आज से खुल जाएंगे राजधानी के प्राथमिक विद्यालय

राजधानी के प्राथमिक विद्यालय सोमवार से खुल जाएंगे। इसके लिए विद्यालयों में तैयारी कर ली गई है। सभी विद्यालय में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

पीएमसीएच में पद्मश्री डॉ. विजय प्रकाश समेत दो विभागाध्यक्षों की विदाई आज

गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभागाध्यक्ष पद्मश्री डॉ. विजय प्रकाश और मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. पीके सिंह आज होंगे सेवानिवृत्त। डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को मनोरोग विभाग और डॉ. शिशिर कुमार बनेंगे पेट रोग के विभागाध्यक्ष। सुपरस्पेशियलिटी विभागों का गठन नहीं कर सका पीएमसीएच।

पटना में आज होने वाले प्रमुख कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय बेली रोड में फेयरवेल पार्टी, शेखपुरा मोड़, बेली रोड पर, सुबह 10:30 बजे नेशनल साइंस-डे सेलिब्रेशन, विनायक सभागार, कॉलेज ऑफ कॉमर्स में, कंकड़बाग, सुबह 11:00 बजे कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आट्र्स एंड साइंस की ओर से नेशनल साइंस डे सेलिब्रेशन, कॉलेज परिसर में, सुबह 11:00 बजे जमाते इस्लामी ङ्क्षहद की महिला विंग की ओर से 'सशक्त परिवार, सशक्त समाज' विषय पर सेमिनार, होटल सम्राट इंटरनेशनल में, शाम 3:00 बजे पटना वीमेंस कॉलेज के विज्ञान उत्सव में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, इंटरनेट मीडिया पर, शाम 4:00 बजे गट्का एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से बैठक का आयोजन, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कार्यालय में, आयकर गोलंबर, शाम 4:30 बजे डिस्एबल्ड स्पोट्र्स एंड वेलफेयर एकेडमी की ओर से उम्मीद सांस्कृतिक महोत्सव के तहत 'सवा सेर गेहंूÓ नाटक का मंचन, कालिदास रंगालय में, शाम 6:30 बजे जननायक नाट्य महोत्सव के अंतर्गत कालकोष नाटक का मंचन, प्रेमचंद रंगशाला में, शाम 6:30 बजे

chat bot
आपका साथी