प्रेम विवाह में फंस कर बर्बाद हुई भोजपुर जिले की लड़की, सात हजार रुपए हर रोज में हो गया था सौदा

भोजपुर जिले की एक लड़की पटना के लड़के के प्रेम में फंस कर आज बुरी तरह पछता रही है। इस लड़की को नवादा जिले के वारिसलीगंज में शनिवार की शाम पुलिस ने संदिग्‍ध हालात में पकड़ा। उसके साथ एक लड़का भी पकड़ा गया।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 12:46 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 12:46 PM (IST)
प्रेम विवाह में फंस कर बर्बाद हुई भोजपुर जिले की लड़की, सात हजार रुपए हर रोज में हो गया था सौदा
सात हजार रुपए हर रोज में हुआ लड़की का सौदा। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना/नवादा/भोजपुर, जाटी। भोजपुर जिले की एक लड़की पटना के लड़के के प्रेम में फंस कर आज बुरी तरह पछता रही है। इस लड़की को नवादा जिले के वारिसलीगंज में शनिवार की शाम पुलिस ने संदिग्‍ध हालात में पकड़ा। उसके साथ एक लड़का भी पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में लड़की ने हैरान करने वाला खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक उसके साथ तीन और शख्‍स भी थे, जो वर्दी वालों को देखते ही फरार हो गए। युवती ने बताया कि उसने सात महीने पहले पटना जंक्‍शन के पास रहने वाले सोनू कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था। वह पटना में ऑटो चलाकर गुजारा करता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सात हजार रुपए हर रोज देने की हुई बात

लड़की ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। लड़की के मुताबिक एक महीने पहले उसके प्रेमी ने उसे नालंदा जिले के चंडी थाना अंतर्गत सैदवरही गांव में एक शख्‍स के घर पर छोड़ दिया। बिट्टू कुमार नाम के इस शख्‍स और उसके दोस्त प्रकाश उर्फ अनिल सर ने लड़की को देह व्‍यापार के धंधे में उतार दिया। बताया जा रहा है कि मामले का आरोपित अनिल कौआकोल थाना के अंतर्गत पड़ने वाले गांधी धाम के सरकारी स्कूल में शिक्षक है। दोनों ने लड़की से कहा कि अब वह अपने प्रेमी से कोई संबंध नहीं रखे। उसे कहा गया कि उनका कहा मानती जाए। इसके लिए उसे हर रोज सात हजार रुपए दिए जाएंगे। उसकी हर सुख-सुविधा का भी ख्‍याल रखा जाएगा।

हर रोज नए लड़कों के पास भेजी जाती थी लड़की

सात हजार रुपए हर रोज पाने के लालच में यह लड़की दोनों का कहा मान गई। इसके बाद दोनों आरोपित उसे हर रोज नए लोगों के पास भेजने लगे। यह सब करीब एक महीने से चल रहा था। कई जगह वह एक से अधिक लोगों के साथ भी रही। इसी बीच उसे पुलिस ने पकड़ लिया। जब पुलिस ने उसके पकड़ा तो उसके साथ चार लड़के थे, जिनमें से तीन तो भाग निकले, लेकिन एक पकड़ लिया गया।

chat bot
आपका साथी