निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के रिक्त पदों पर चुनाव का ऐलान

निर्वाचन आयुक्त दीपक कुमार ने नगर निकायों में मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के चुनाव का ऐलान कर दिया। जानें किस-किस तारीख में कहां होंगे मतदान

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 10:47 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 10:47 PM (IST)
निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के रिक्त पदों पर चुनाव का ऐलान
निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के रिक्त पदों पर चुनाव का ऐलान

पटना, जेएनएन। बिहार के राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक कुमार ने नगर निकायों में मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के चुनाव का ऐलान कर दिया। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत में चुनाव से संबंधित आदेश जारी किया। सभी पद विभिन्न कारणों से रिक्त हैं।

21 को नगर पंचायत विक्रम में चुनाव संपन्न कराने का आदेश

आयोग ने जिलाधिकारियों को 21 अगस्त को नगर पंचायत विक्रम में चुनाव संपन्न कराने का आदेश दिया  है। वहीं, कटिहार नगर निगम में मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद जबकि अरवल नगर परिषद में उप मुख्य पार्षद के लिए 20 अगस्त को चुनाव कराने के आदेश दिए गए हैं।

20 अगस्त को जिलाधिकारी चुनाव संपन्न कराएं

इसी तरह मसौढ़ी नगर परिषद में मुख्य पार्षद, बांका नगर परिषद में उप मुख्य पार्षद, फारबिसगंज नगर परिषद में उप मुख्य पार्षद, सुपौल जिले के वीरपुर नगर पंचायत मं उप मुख्य पार्षद, पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया नगर पंचायत में मुख्य पार्षद और मेहसी नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद पद के लिए 20 अगस्त को जिलाधिकारी चुनाव संपन्न कराएंगे।

संक्रमण से बचाव को लेकर जारी आदेश का हो पालन

वहीं, किशनगंज जिले में ठाकुरगंज के उप मुख्य पार्षद और नालंदा जिले में राजगीर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद के लिए 20 अगस्त की तारीख आयोग ने तय की है। आयोग ने जिलाधिकारियों को चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश भी दिया है। गौरतलब हो कि चुनाव के दौरान पदाधिकारियों के पास कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने की बड़ी चुनौती होगी। बिहार में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राज्य कुल आंकड़ा साठ हजार के करीब पहुंच गया है। यहां मौतें भी 300 से अधिक हो चुकी हैं। कोरोना की चेन रोजाना नए-नए इलाकों की ओर बढ़ती जा रही है।

chat bot
आपका साथी