भोजपुर में बुजुर्ग पुजारी की गोली मारकर हत्‍या, रात को घर आकर दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Murder in Ara मृतक के पुत्र बृज किशोर सिंह ने बताया कि उसके पिता शुक्रवार की रात घर के बाहर बनी झोपड़ी में सोए थे। साथ में मां भी थी। उसी दौरान रात करीब दो बजे हथियारबंद अज्ञात बदमाश आ धमके और उन्हें गोली मार दी।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 08:49 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 08:49 AM (IST)
भोजपुर में बुजुर्ग पुजारी की गोली मारकर हत्‍या, रात को घर आकर दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
भोजपुर जिले में बुजुर्ग पुजारी की हत्‍या। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

आरा, जागरण संवाददाता। Ara Crime: भोजपुर (Bhojpur) जिले के पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत जमुनीपुर गांव में शुक्रवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने झोपड़ी में सो रहे एक बुजुर्ग पुजारी की गोली मारकर हत्या दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर आराम से फरार हो गए। 65 वर्षीय रामचंद्र सिंह मूल रूप से रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मुंजी गांव के निवासी थे। विगत कई वर्षो  से हसन बाजार ओपी क्षेत्र के जमनीपुर गांव अपनी ससुराल में रह रहे थे। वे गांव  स्थित काली मंदिर में करीब 25 वर्षो से पूजा करवाते थे।  गोली बायें साइड सीने में मारी गई है। घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया।

फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों को हुई जानकारी

इधर, मृतक के पुत्र बृज किशोर सिंह ने बताया कि उसके पिता शुक्रवार की रात घर के बाहर बनी झोपड़ी में सोए थे। साथ में मां भी थी। उसी दौरान रात करीब दो बजे हथियारबंद अज्ञात बदमाश आ धमके और उन्हें गोली मार दी। आवाज सुनकर जब परिवार के सदस्य घर से बाहर आए और  मां की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि वे खून से लथपथ पड़े हैं। इसके बाद स्‍वजनों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। स्वजन उन्हें इलाज के लिए पीरो अनुमंडलीय अस्पताल ले जा रहे थे, तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके स्वजन उन्हें ने अस्पताल ले आए‌, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया।

झाड़-फूंक करते थे पुजारी

दूसरी ओर यह भी बात आ रही कि बुजुर्ग पुजारी झाड़-फूंक का भी काम किया करते थे। बुजुर्ग पुजारी की गोली मारकर हत्या किसने और क्यों की है, इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, शुरुआती पूछताछ में बेटे ने दुश्मनी की बात से इंकार किया है।

chat bot
आपका साथी