Durga Puja 2021: शनिवार को कर लेना है प्रतिमाओं का विसर्जन, जानिए बक्‍सर प्रशासन की गाइडलाइन

Durga Puja 2021 बक्‍सर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है। शनिवार को प्रतिमाओं का विसर्जन कर देना है। विसर्जन गंगा दी में नहीं करना है। साथ हीं विसर्जन जुलूस में 50 से अधिक लोग नहीं रहेंगे।

By Amit AlokEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 05:57 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 05:57 PM (IST)
Durga Puja 2021: शनिवार को कर लेना है प्रतिमाओं का विसर्जन, जानिए बक्‍सर प्रशासन की गाइडलाइन
मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन की फाइल तस्‍वीर।

बक्‍सर, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election 2021) को देखते हुए बक्‍सर जिला प्रशासन (Buxar District Administration) ने दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए दिन का निर्धारण कर दिया गया है। आगामी शनिवार को ताल, भागढ़ और गंगा के छाड़न सहित अन्य चिह्नित स्थलों पर प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासनिक दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। प्रतिमा विसर्जन गंगा (Ganges) में नहीं किया जाएगा।

प्रतिमा विसर्जन की गाइडलाइन, एक नजर

प्रतिमा विसर्जन काे लेकर जारी गाइडलाइन के अनुसार विसर्जन शनिवार को चिह्नित जगहों पर हीं किया जा सकेगा। प्रतिमा विसर्जन गंगा नदी में नहीं किया जाएगा। विसर्जन जुलूस में दो वाहनों के साथ साथ 50 लोगों के शामिल होने की हीं अनुमति दी गई है। इस दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावे विसर्जन जुलूस में यदि कोई व्यक्ति शराब के नशे में पकड़ा जाएगा तो उसके साथ साथ संबंधित पूजा समिति सदस्यों के ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी।

कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य

इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी व दंडाधिकारी अजय कुमार सिंह सिंह ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान कोविड प्रोटोकॉल (COVIS-19 Protocol) का अनुपालन हर किसी के लिए आवश्यक होगा। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी