बिहार में डबल मर्डरः सारण के बनियापुर में एक कमरे में रेत दिया दो अधेड़ का गला

बनियापुर थाना क्षेत्र के मझवलिया पुल के नीचे गंडक विभाग के एक रूम में दो युवकों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसकी सूचना मिलने पर रविवार की दोपहर में पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटना की विस्तृत जानकारी ली जा रही है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 02:41 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 02:41 PM (IST)
बिहार में डबल मर्डरः सारण के बनियापुर में एक कमरे में रेत दिया दो अधेड़ का गला
सारण में हत्या के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग।

संसू, बनियापुर: बनियापुर थाना क्षेत्र के मझवलिया पुल के नीचे गंडक विभाग के एक जर्जर रूम में दो अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसकी सूचना मिलने पर रविवार की दोपहर में पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटना की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। मृतकों की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी 45 वर्षीय दिलीप प्रसाद एवं हरिहरपुर गांव निवासी 47 वर्षीय निजामुद्दीन मंसूर के रूप में हुई है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

दुकान खोलने घर से थे निकले

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनियापुर थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी दिलीप प्रसाद एवं हरिहरपुर गांव निवासी निजामुद्दीन मंसूर शनिवार की सुबह अपनी दुकान खोलने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद से घर वापस नहीं लौटे। दोनों की हत्या की सूचना रविवार की दोपहर में मिली है। बताया जाता है कि मझवलिया गांव निवासी दिलीप प्रसाद की पुछरी बाजार में चाय-नाश्ते की दुकान है। वहीं निजामुद्दीन मंसूर भी पुछरी बाजार पर ही छाता वगैरह बनाते हैं। दोनों लोग अपने अपने घर से दुकान खोलने के लिए निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। इसपर उनके स्वजन चिंतित हो गए और खोजबीन शुरू की, पर उनका कहीं पता नहीं लगा। 

एक कमरे में रेत दिया दोनों का गला

रविवार को मझवलिया पुल के नीचे गंडक विभाग के एक जर्जर कमरे में दोनों व्यक्तियों का शव मिला है। दोनों की गला रेत कर हत्या की गई है। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल से दो साइकिल भी बरामद की गई है, जिसकी जांच पड़ताल चल रही है। हत्या की घटना को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है। वहीं वारदात के बाद से लोग दहशत में हैं। हालांकि हत्या क्यों की गई? यह अभी साफ नहीं है। 

chat bot
आपका साथी