बिहार में मुर्गे की हत्या से मचा था बवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये बड़ा खुलासा, जानिए

बिहार के कैमूर जिले की पुलिस ने मुर्गे की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि शराब के नशे में धुत्त सात लोगों ने मिलकर मुर्गे की हत्या की थी।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 03:35 PM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 10:29 PM (IST)
बिहार में मुर्गे की हत्या से मचा था बवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये बड़ा खुलासा, जानिए
बिहार में मुर्गे की हत्या से मचा था बवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये बड़ा खुलासा, जानिए

पटना, जेएनएन। बिहार पुलिस भी क्या क्या करे? आए दिन मर्डर, चोरी, लूटपाट से जूझती पुलिस अपराधियों को पकड़ने का दावा करती है। लेकिन इन दिनों बिहार में पुलिस एक मुर्गे की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी थी, जिसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि हत्यारे मुर्गा की हत्या करने वक्त नशे में धुत्त थे।

ये मामला एेसा है कि  कैमूर जिले के दुर्गावती थाना के तिरोजपुर की पुलिस इस केस को लेकर खुद हैरान है। पुलिस फिलहाल मुर्गे के हत्यारे को ढूंढने में लगी हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, "दुर्गावती थाना क्षेत्र के तिरोजपुर गांव निवासी कमला देवी का पड़ोस के ही एक परिवार से विवाद चल रहा था। दो दिन पूर्व भी किसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो गया। इसी क्रम में पड़ोसी ने दौड़ा कर कमला देवी के पालतू एक मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मार डाला।"

मोहनिया के पुलिस उपाधीक्षक रघुनाथ सिंह ने आईएएनएस को शुक्रवार को बताया, "कमला देवी के बयान पर इस मामले की एक प्राथमिकी भादवि की धारा 429, 341, 323 के तहत दर्ज कर ली गई है, जिसमें सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। प्रावधान के मुताबिक मृत मुर्गे का पोस्टमार्टम प्रखंड पशु अस्पताल दुर्गावती में कराया गया।" पीड़ित के परिजनों ने बताया कि जिस वक्त मुर्गे की हत्या की गई, उस वक्त हत्यारे नशे में थे।

जानकारी के मुताबिक कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के तिरोजपुर गांव की निवासी कमला देवी ने एक मुर्गा फार्म खोल रखा है। एक दिन पड़ोसी ने दौड़ाकर एक मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मार डाला। मुर्गा की हत्या के इस मामले को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। अब पुलिस कातिल की तलाश में जुट गई है।

दिलचस्प मामला ये भी है कि मुर्गा का पोस्टमार्टम प्रखंड पशु अस्पताल में भी कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। इस बीच मुर्गे की मौत मामले में सात लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज करा ली गई है।

उधर डाक्टर के बयान से मामला और पेचीदा हो गया है। मुर्गे का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया मुर्गा के गर्दन पर ब्लड रुकने का प्रमाण मिला है। जिसकी रिपोर्ट पुलिस को सौंपी जाएगी। वहीं कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने एक न्यूज चैनल को बतया है कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई  है और छानबीन जारी है।

chat bot
आपका साथी