Mahua Election 2020: महुआ में महागठबंधन एवं राजग के बीच सीधा मुकाबला, नए के बीच पुराने चेहरे भी मैदान में

महुआ विधानसभा सीट पर इस बार महागठबंधन एवं राजग दोनों ओर से नए चेहरे चुनाव मैदान में हैं। पिछले चुनाव में तेजप्रताप यादव यहां से चुनाव जीते थे। इस बार वे यहां से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

By Bihar News NetworkEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:39 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:39 PM (IST)
Mahua Election 2020: महुआ में महागठबंधन एवं राजग के बीच सीधा मुकाबला, नए के बीच पुराने चेहरे भी मैदान में
बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली की सीट पर इस बार रोचक लड़ाई देखने को मिलेगी।

जेएनएन, हाजीपुर। वैशाली विधानसभा की इस सीट पर महुआ सीट पिछले चुनाव में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव जीते थे। उन्होंने हम प्रत्याशी रवींद्र कुमार को हराया था। इस बार तेजप्रताप यहां से चुनाव नहीं लड़ रहे। उनकी जगह राजद ने डॉ. मुकेश कुमार रौशन को प्रत्याशी बनाया है। वहीं रवींद्र कुमार रालोसपा के टिकट पर भाग्य आजमा रहे हैं। राजग की ओर से जदयू ने आसमा परवीन को मैदान में उतारा है। यह सीट 2010 के चुनाव के पहले अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। सीट सामान्य होने के बाद पहली बार यह सीट जदयू की झोली में गई थी। जदयू के रवींद्र कुमार यहां से जीते थे। लेकिन बाद में जदयू का साथ छोड़ हम के टिकट पर लड़े लेकिन सफलता नहीं मिली। लोजपा ने संजय कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

प्रमुख मुद्दे:

1. कोर्ट की स्थापना : महुआ को अनुमंडल का दर्जा मिलने के तीन दशक बाद भी यहां आज तक न्यायालय की स्थापना नहीं की गई। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

2. जलजमाव : जलजमाव की गंभीर समस्या है। हल्की बारिश में लोग जलजमाव से परेशान हो जाते हैं। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।

3. जाम : सड़क जाम की समस्या से अमूमन हर दिन लोग परेशान होते हैं। वाहनों और आबादी के अनुरूप सड़कें नहीं बनने और अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम लगता रहता है।

विधानसभा : महुआ

कुल उम्मीदवार : 23

जदयू - आशमा परवीन

राजद - मुकेश कुमार रौशन

लोजपा - संजय कुमार सिंह

रालोसपा - रविन्द्र कुमार

विधानसभा चुनाव में जीते प्रत्याशी

वर्ष - 2005

जीते - शिवचंद्र राम राजद हारे - दशई चौधरी जदयू

वर्ष - 2010

जीते - रविन्द्र राय जदयू हारे - जागेश्वर राय राजद

वर्ष - 2015

जीते - तेज प्रताप यादव (राजद)

हारे - रविन्द्र राय (हम)

 बिहार चुनाव की ताजा एवं रोचक खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

chat bot
आपका साथी