दीदी तेरा देवर दीवाना... नालंदा की युवती को हुआ प्‍यार तो तोड़ी सारी दीवार, कोर्ट में कही यह बात

नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल की शादी दोनों पक्षों की सहमति से कराई गई। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में प्रस्‍तुत किया तो लड़की ने कहा कि वह भागी नहीं थी। वह दोनों बालिग हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 03:58 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 03:58 PM (IST)
दीदी तेरा देवर दीवाना... नालंदा की युवती को हुआ प्‍यार तो तोड़ी सारी दीवार, कोर्ट में कही यह बात
नालंदा के चंडी में हुई प्रेमी युगल की शादी। प्रतीकात्‍मक फोटो

चंडी (नालन्दा), संवाद सूत्र। इश्क वो आग है गालिब, जो लगाए न लगे और बुझाए न बुझे।सुप्रसिद्ध शायर मिर्जा गालिब के शेर का भाव शनिवार को चंडी स्थित मां चंडी मंदिर में वास्तविकता में परिणत होता दिखा। घर से भाग कर प्रेमी जोड़े ने शादी की। गिरफ्तारी होने पर लड़की ने आरोपित प्रेमी का न्यायालय में बचाव किया और फिर सब की रजामंदी से शनिवार को उनकी शादी हो गई। 

बहन की शादी में आया था बहनोई का भाई

चंडी थाने के काकन पर गांव की एक युवती ने अपने बहनोई के चचेरे भाई बंटी कुमार से प्रेम विवाह कर लिया। बंटी नूरसराय थाना क्षेत्र के कोकलक चक गांव का निवासी है। इनके बीच प्रेम संबंध की शुरुआत शादी में हुई। युवती की बहन की शादी में बहनोई के चचेरे भाई से आंख लड़ी। इसके बाद बात-चीत का सिलसिला शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों का यह रिश्‍ता प्रेम संबंध तक  पहुंच गया। अब बात पहुंची शादी तक। लेकिन बिना दहेज की शादी की  बात होने लगी। घर वाले जब शादी में ना नुकुर किए तो युवती ने अपने प्रेमी बंटी के साथ भाग कर शादी का निर्णय ले लिया।  बीते 27 जुलाई को बंटी कुमार चंडी पहुंचा और लड़की को फोन कर बुलाया। इसके बाद दोनों भाग निकले। 

कोर्ट में दिया लड़के के पक्ष में बयान 

इधर लड़की के लापता होने पर स्वजन उसकी खोजबीन में जुट गए। उन्‍हें इसकी भनक लग गई कि वह बंटी के साथ फरार हुई है। जब प्रेमी जोड़े नहीं मिले तो इसकी सूचना पुलिस थाने को दी गई। शुक्रवार को थाना पुलिस ने प्रेमी युगल को बरामद कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया था। न्यायालय में लड़की ने आरोपित प्रेमी का बचाव यह कहकर किया कि मैं मौसी के यहां गयी थी। दोनों बालिग हैं और एक दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसमें खाई थी। हालात को देखते हुए दोनों पक्ष के स्वजन चंडी माता मंदिर में शादी करवा दी।

chat bot
आपका साथी