बोले सुशील मोदी: पुरुषों की तुलना में महिलाओं में जीतने की स्ट्राइक रेट अधिक

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि चुनाव में हमने प्रयोग कर देखा है। इसमें पुरुषों की अपेक्षा महिला उम्मीदवारों के जीतने की स्ट्राइक रेट ज्यादा है। वे एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 11:07 PM (IST)
बोले सुशील मोदी: पुरुषों की तुलना में महिलाओं में जीतने की स्ट्राइक रेट अधिक
बोले सुशील मोदी: पुरुषों की तुलना में महिलाओं में जीतने की स्ट्राइक रेट अधिक

पटना, जेएनएन। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि संसदीय चुनाव में हमने प्रयोग कर देखा है। इसमें पुरुषों की अपेक्षा महिला उम्मीदवारों के जीतने का स्ट्राइक रेट ज्यादा है। महिलाओं में जीत की स्ट्राइक रेट 98 प्रतिशत है। वे गुरुवार को पटना के निरीक्षण भवन पटना में समाज कल्याण विभाग व नेटवर्क ऑफ वूमेन इन मीडिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

लैंगिक समानता व नारी सम्मानजनक कार्यस्थल निर्माण को लेकर आयोजित कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अमेरिकी संसद व सिनेट तथा यूके के पार्लियामेंट से भी ज्यादा महिला सांसदों की संख्या हमारे संसद में है। राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक महिला सशक्तीकरण पर जोर दे रही है।   

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पंचायत व नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर सत्ता-शक्ति के क्षेत्र में लीडरशिप देकर देकर उनके आत्म सम्मान और स्वाभिमान के साथ प्रगति के सारे रास्ते खोल दिये। इसका सुखद परिणाम देखने को मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि बिहार में अब मैट्रिक की परीक्षा में लड़के और लड़कियों की संख्या बराबर (50-50) हो चुकी है। यह बिहार सरकार के सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण, 70 लाख से ज्यादा लड़कियों को साइकिल एवं मुफ्त पोशाक योजना समेत अनेक कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है।

chat bot
आपका साथी