पटना की लड़की की मदद को आगे आए दिल्ली के कर्मचारी, फोन पर मिली खबर से जागी संवेदना

पटना निवासी महिला की मदद को पति का आफिस सामने आया है। दिल्ली स्थित आफिस ने इस संबंध में कोर्ट में आवेदन देकर महिला की मदद की गुहार लगाई है। लड़की पैदान करने के बाद ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाल दिया था।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:40 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:40 PM (IST)
पटना की लड़की की मदद को आगे आए दिल्ली के कर्मचारी, फोन पर मिली खबर से जागी संवेदना
पटना की महिला की मदद के लिए दिल्ली के कर्मचारी आगे आए हैं। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना: पति की मौत के बाद ससुराल में प्रताड़ित पटना निवासी महिला की मदद को पति का आफिस सामने आया है। दिल्ली स्थित आफिस ने इस संबंध में कोर्ट में आवेदन देकर महिला की मदद की गुहार लगाई है। कोर्ट ने जिलाधिकारी के माध्यम से महिला हेल्पलाइन को जांच कर प्रतिवेदन देने को कहा है। महिला हेल्प लाइन की प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमिला कुमारी ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट व पीड़िता का बयान तिहाड़ कोर्ट भिजवा दिया है। 

बताया गया कि महिला के पति दिल्ली में नौकरी करते थे। मई महीने में कोरोना से उनकी मौत हो गई। इसके बाद वह महिला पाटलिपुत्र कालोनी स्थित ससुराल लौट आई। इसके दस दिन बाद उसने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद ससुराल वालों ने युवती को घर से निकाल दिया। मामला तब संज्ञान में आया जब दिल्ली कोर्ट से महिला हेल्प लाइन को मामले की जांच का आदेश मिला। 

हेल्पलाइन में पीड़िता ने दर्ज कराया मामला

इस सिलसिले में हेल्पलाइन ने गुरुवार को पीड़िता का बयान दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2019 में पूरे रीति रिवाज से हुई थी। शुरुआत में सब अच्छा चल रहा था लेकिन मई महीने में पति को कोरोना हो गया। संक्रमित होने के बाद पति की जान चली गई। महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद स्थितियां बदल गईं। बेटी के जन्म के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। महिला हेल्प लाइन की प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमिला कुमारी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़िता के पति ने अपने आफिस में लंबी छुट्टी का आवेदन दिया था। कारण में बताया था कि उसकी पत्नी मां बनने वाली है। पति की मौत के बाद आफिस के लोगों ने हाल जानने के लिए जब पीड़िता से संपर्क किया तो मामला सामने आया। आफिस वालों ने कोर्ट में आवेदन देकर महिला की मदद की मांग की। प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार मामले की जांच रिपोर्ट व पीड़िता का बयान तिहाड़ कोर्ट भिजवा दिया है। 

chat bot
आपका साथी