बेगूसराय की बहू को राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार मिलने पर हर्ष, मराठी फिल्‍म आनंदी गोपाल के लिए हुईं सम्‍मानित

बेगूसराय जिले की बहू चारुश्री राय ने एक बार फिर नाम रोशन किया है। उन्‍हें मराठी फिल्‍म आनंदी गोपाल के लिए सर्वश्रेष्‍ठ संपादन का राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार दिया गया है। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्‍म छिछोड़े के लिए भी उनके कार्यों की सराहना हुई।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 01:46 PM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 01:46 PM (IST)
बेगूसराय की बहू को राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार मिलने पर हर्ष, मराठी फिल्‍म आनंदी गोपाल के लिए हुईं सम्‍मानित
पुरस्‍कार के साथ चारुश्री राय। जागरण आर्काइव

बछवाड़ा (बेगूसराय), संवाद सूत्र। इस बार जब फिल्‍म फेयर पुरस्‍कारों की घोषणा हुई तो उसमें मनोज वाजपेयी और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खूब चर्चा हुई। आपको बता दें कि बिहार की एक बहू को भी यह प्रतिष्ठित पुरस्‍कार मिला है। ये हैं प्रखंड क्षेत्र की रानी- तीन पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक राय की पुत्रवधु एवं भारतीय सेना में कमांडर के पद पर तैनात अमित कुमार राय की पत्‍नी चारुश्री राय। उन्‍हें सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन (Best Film editing) का फिल्‍मफेयर अवार्ड दिया गया है।

बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्‍म संपादक हैं चारुश्री

इससे संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। चारुश्री राय वर्ष 2009 से लगातार कई हिंदी और मराठी फिल्मों का कुशल संपादन कर अपनी प्रतिभा साबित की है। उनके संपादन में बनी लघु फिल्म अल्लाह इज ग्रेट की सफलता के लिए वर्ष 2012 में राष्ट्रीय पुरस्कार एवं वर्ष 2013 में फिल्म चेंजिंग रेनबो के लेखन एवं संपादन में सर्वश्रेष्ठ प्रचार फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। वर्ष 2016 में एवं संगठन डीसी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में उन्हें ऑडियंस पोल भी जीतने का मौका मिला।

कई फिल्‍मों का किया है कुशल संपादन

उल्लेखनीय है कि चारुश्री राय ने फिल्म सुई धागा, हरामखोर, लिपस्टिक, अंडर माय बुर्का, लखनऊ सेंट्रल, माझा जैसी विभिन्न शैलियों में कई फीचर फिल्म का संपादन किया। साजिद नाडियाडवाला  निर्मित फिल्म छिछोड़े (हिंदी) में चारुश्री के कार्यों को काफी सराहा गया। चारुश्री को फिल्म आनंदी गोपाल (मराठी) के लिए सर्वश्रेष्ठ सामाजिक फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार के लिए भी नामित हो चुकी हैं। चारुश्री राय ने सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड पर गहरी संवेदना जताई थी। उनके साथ छिछोड़े की प्रोडक्‍शन टीम में काम कर चुकीं चारुश्री का कहना था कि वे बेहद जिंदाजिल और खुशमिजाज इंसान थे। उनकी सफलता के लिए स्थानीय बुद्धिजीवी एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी