छपरा में प्यार पर पहरा डालना सास को पड़ा महंगा, प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने घोंट दिया गला

छपरा में प्यार में पहरा डालना सास को महंगा पड़ गया। नतीजन बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को घर से गिरफ्तार कर लिया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 25 May 2019 01:25 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 07:09 PM (IST)
छपरा में प्यार पर पहरा डालना सास को पड़ा महंगा, प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने घोंट दिया गला
छपरा में प्यार पर पहरा डालना सास को पड़ा महंगा, प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने घोंट दिया गला
छपरा, जेएनएन। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अवैध संबंध का विरोध करने पर प्रेमी के साथ मिलकर पुत्रवधू ने सास की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार देर रात हुई जबकि परिजनों को इसकी जानकारी शनिवार सुबह हुई। मामले में मृतका की बहू व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने हत्या की बात स्वीकार ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


मृतका रसूलपुर बाजार निवासी राम विनोद गिरी की पत्नी धर्मावती देवी (62 वर्ष) बताई जाती है। राम विनोद गिरी की बहू प्रियंका देवी का अवैध संबंध सिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पगड़ा कोठी गांव निवासी वकील गिरि के पुत्र पिन्टू गिरि के साथ था। पिंटू आए दिन प्रियंका से मिलने घर आता था। जिसकी जानकारी सास धर्मावती देवी को हुई तो उसने अवैध संबंधों का विरोध करना शुरू कर दिया। सास का मुंह बंद कराने की नीयत से प्रियंका और पिंटू गिरि ने धर्मावती की हत्या की योजना बना ली। इसके बाद शुक्रवार की रात को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।


थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस पहुंची तो, घर पर प्रियंका देवी तथा उसके प्रेमी पिंटू गिरि मौजूद थे। धर्मावती देवी के पति और प्रियंका के ससुर राम विनोद गिरि वृद्ध हैं और काफी बीमार रहते हैं। जबकि उसका पति सोनू गिरि कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। प्रियंका को दो पुत्र हैं। एक की उम्र चार वर्ष तो दूसरा छह वर्ष का है। मामले में मृतका धर्मावती गिरि के भाई और रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना मठिया निवासी कौशलेंद्र गिरि के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रियंका देवी तथा उसके प्रेमी पिन्टू गिरि को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी