भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों का दुस्साहस, रंगदारी के लिए कपड़ा व्यवसायी को गोली मारी

भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र अन्तरी बंगौटी गांव के समीप शुक्रवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने एक कपड़ा व्यवसायी को गोली मार दी और फरार हो गए। जख्मी व्यवसायी 30 वर्षीय विनायक राय सिकरहटा थाना क्षेत्र के बागर गांव निवासी शिवजी राय के पुत्र हैं।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 09:38 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 09:38 AM (IST)
भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों का दुस्साहस, रंगदारी के लिए कपड़ा व्यवसायी को गोली मारी
आरा जिले में अपराधियों का दुस्‍साहस। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

आरा, जागरण संवाददाता। Crime in Ara: भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र अन्तरी  बंगौटी गांव के समीप शुक्रवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने एक कपड़ा व्यवसायी को गोली मार दी और फरार हो गए। जख्मी व्यवसायी 30 वर्षीय विनायक राय सिकरहटा थाना क्षेत्र के बागर गांव निवासी शिवजी राय के पुत्र हैं। इलाज के लिए आरा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली पेट के पास लगी हैं। अपराधी दो की संख्या में थे। इधर,  घायल व्यवसायी ने रंगदारी नहीं दिए जाने के चलते गोली मारे जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। पीरो डीएसपी अशोक कुमार आजाद ने बताया कि घटना के मूल में लड़की को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। इस मामले में एक संदिग्‍ध में राजन कहार को फिलहाल हिरासत में लिया गया है। एक और संदिग्‍ध की तलाश में छापेमारी चल रही है।

घर लौटने के दौरान रास्ते में मारी गई गोली

बताया जाता हैं कि  सिकरहटा थाना क्षेत्र के बागर गांव विनायक राय का मोपती बाजार पर कपड़े की दुकान है। शुक्रवार की रात कपड़ा व्यवसायी आरा से अपनी पत्नी के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। इसी बीच बंगौटी गांव के समीप दो हथियारबंद बदमाशों ने उनकी बाइक को रोका दिया और उन्हें गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गए। बाद में घायल दुकानदार को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर विकास सिंह द्वारा ऑपरेशन कर गोली का पिलेट निकाल दिया गया है । चिकित्सक ने बताया कि जख्मी दुकानदार को गोली पेट में लगी थी। जिस समय वह यहां आया था उस समय उसकी स्थिति काफी नाजुक थी। इसके बाद ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई। अब घायल की हालत ठीक है। लेकिन, घायल को अभी 72 घंटों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।।

50 हजार रंगदारी मांगे जाने का आरोप

दूसरी ओर जख्मी विनय राय ने उपेंद्र यादव समेत दो पर न गोली मारने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि चार दिन पूर्व  सिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती बाजार स्थित उसके कपड़े की दुकान पर  बदमाश आए थे और बोले थे कि अगर यहां दूकान चलाना हैं,  रंगदारी देना होगा। इसके बाद उसने  कपड़ा व्यवसायी से पचास हजार रुपये रंगदारी मांगी थी। हालांकि, पुलिस मामले की अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी