डांडिया और गरबा पर लगा कोरोना का ग्रहण

दुर्गा पूजा में इस बार डांडिया और गरबा का उत्साह दिखाई नहीं देगा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 08:54 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 08:54 AM (IST)
डांडिया और गरबा पर लगा कोरोना का ग्रहण
डांडिया और गरबा पर लगा कोरोना का ग्रहण

पटना। दुर्गा पूजा में इस बार डांडिया और गरबा का उत्साह दिखाई नहीं देगा। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए ज्यादातर होटल, क्लब और रेस्तरां में ऐसी कोई तैयारी नहीं है। कई जगह आयोजन रद करने पर सहमति बन चुकी है तो कुछ जगह प्रशासन के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। डांडिया के लिए नामचीन कलाकार शहर में आते रहे हैं। बांकीपुर क्लब में इस बार नहीं होगा डांडिया :

बांकीपुर क्लब के निदेशक सतीश चंद्र पहाड़ी ने बताया कि डांडिया का कार्यक्रम इस बार रद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हर साल क्लब के कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों का आना होता था। पास के जरिये लोगों की इंट्री होती थी। कार्यक्रम के लिए बाहर से भी कलाकार बुलाये जाते थे। कई बार मुंबई के कलाकार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस बार ऐसी कोई तैयारी नहीं की गई है। प्रशासन के फैसले के बाद पटना क्लब लेगा फैसला :

पटना क्लब के सह सचिव रोहित ने बताया कि अब तक डांडिया के लिए कोई तैयारी नहीं है। क्लब प्रशासन के रूख का इंतजार करेगा। अगर समय रहते अनुमति मिल जाती है तो शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन छोटे स्तर पर किया जाएगा। छोटे स्तर पर आयोजन की तैयारी में इनर व्हील क्लब : इनर व्हील क्लब ऑफ पटना की अध्यक्ष उषा सिन्हा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार छोटे स्तर पर डांडिया का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी जरूरी मानकों का पालन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी