दानापुर अनुमंडलाधिकारी व अंचलाधिकारी भी हुए कोरोना संक्रमित

दानापुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप ने अनुमंडलाधिकारी बिनोद दूहन को भी अपनी चपेट में ले लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 01:39 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 01:39 AM (IST)
दानापुर अनुमंडलाधिकारी व अंचलाधिकारी भी हुए कोरोना संक्रमित
दानापुर अनुमंडलाधिकारी व अंचलाधिकारी भी हुए कोरोना संक्रमित

दानापुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप ने अनुमंडलाधिकारी बिनोद दूहन को भी अपनी चपेट में ले लिया है। दो दिन से बुखार के बाद गुरुवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि डीसीएलआर रवि राकेश ने की। उन्होंने बताया कि पहले एंटीजेन किट से निगेटिव आया था। बाद में पॉजिटिव आई। दूसरी ओर, अंचलाधिकारी विद्यानंद राय व बीडीओ पहले ही पॉजिटिव पाए गए हैं। सीओ होम क्वारंटाइन हो गए हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार, अनुमंडल कार्यालय के करीब आधा दर्जन कर्मी कोरोना की चपेट में आकर होम क्वारंटाइन हो गए हैं। बताया जाता है कि अनुमंडल कार्यालय के कर्मी को अस्पताल में जांच कराने को कहा गया है। लगातार कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ रहा है, पर इसके बाद भी लोग कोरोना के निर्देशो का पालन करने की जगह इसे हल्के में ले रहे हैं। बाजार से लेकर सभी जगह शारीरिक दूरी एवं मास्को का धज्जियां उड़ा रहे है। यही नही कार्यालयों एवं थाना में कार्य करने वाले कुछ कर्मी भी मास्क लगाने के निर्देशों को पालन नही कर रहे हैं।

दूसरी ओर, गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल में 270 लोगों ने वैक्सीन लगवाई, जबकि 222 ने जांच कराई। इसमें 110 लोगों की एंटीजेन जांच हुई। इसमें 19 को पॉजिटिव पाया गया। डॉ अविनाश कुमार ने बताया कि अस्पताल में गुरुवार को वैक्सीन लेने कम लोग पहुंचे। जांच कराने वालों की संख्या बढ़ी है, जिसमें 19 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

दानापुर में क्वारंटाइन सेंटर खाली तो कम पड़ रहे ऑक्सीजन सिलेंडर

दानापुर। कोरोना संक्रमित लोगों के लिए नगर के सगुना मोड़ स्थित राधा स्वामी सतसंग में अनुमंडल प्रशासन द्वारा बने क्वारंटाइन सेंटर खाली पड़ा है। प्रशासन द्वारा 48 बेड का क्वारंटाइन सेंटर में चिकित्सक व कर्मी तो दिखायी दिए, पर कोई मरीज नहीं दिखा। करकट के शेड में कुछ स्टैंड फैन लगाये गये है। इस गर्मी में वो नाकाफी लगता है। सेंटर में बेड डस्टबिन लगे हैं।

चिकित्सक कर्मी खुले में पेड़ के नीचे कोरोना संक्रमितो के आने के इंतजार में हैं। कर्मी ने बताया कि यहां कोरोना संक्रमितो के लिए 48 बेड लगे है। अभी तक किसी रोगी को भेजा नही गया है। वही सेंटर से सटे हाईटेक अस्पोताल में कोरोना के 30 मरीज भर्ती है। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 30 कोरोना संक्रमित को यहां भर्ती कराया गया है। जिसका इलाज चल रहा है। इलाज में सबसे बड़ी समस्या अब ऑक्सीजन को लेकर हो रहा है। अस्पताल के कर्मी ने बताया कि पहले एजेंसी से ऑक्सी्जन गैस उपलब्ध होता था। अब छोटे छोटे भेंडर से लेना पड़ रहा है जिससे व्यवस्था की जा रही है। जिससे समस्या आ रही है। उन्होने बताया कि इस संबंध में अनुमंडलाधिकारी को सूचित किया गया है। अगर ऑक्सीजन नही उपलब्ध हुआ तो परेशानी होगी। कई निजी अस्पताल में ऑक्सीजन के कमी के कारण अस्पताल प्रशासन को कोविड-19 ग्रसित रोगी को इलाज को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है।

chat bot
आपका साथी