बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद रेत दिया गला, शव को चादर में लपेट घर की छत पर छिपाया Patna News

राजधानी के बख्तियारपुर में रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसका गला रेत दिया गया। जानें क्या है मामला।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 12:02 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 12:02 PM (IST)
बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद रेत दिया गला, शव को चादर में लपेट घर की छत पर छिपाया Patna News
बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद रेत दिया गला, शव को चादर में लपेट घर की छत पर छिपाया Patna News

पटना, जेएनएन। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम मां के साथ जलावन लड़की काटने गई दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को चादर में लपेट घर की छत पर बने कमरे में छिपा दिया, जिसे अंधेरा होने पर ठिकाने लगाने की तैयारी थी। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और आरोपित युवक और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। एफएसएल की टीम भी पहुंच गई। बच्ची की मां ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है।

शोर मचाने पर खोला दरवाजा, गोली मारने की दी धमकी

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी के साथ डगर पर जलावन हेतु लड़की काट रही थी। उसका एक हाथ काम नहीं करता है और मानसिक रूप से ठीक नहीं है। इसलिए उसे अक्सर साथ लेकर ही कहीं भी आती-जाती है। वह बेटी के साथ जलावन लड़की के लिए रवाईश गांव तक पहुंच गई। इसी बीच उक्त गांव निवासी कुंदन पांडेय वहां पहुंच गया। उसने कहा कि मेरे घर के पास बहुत सारी जलावन लकड़ी है। वहां लकड़ी काटने चलो। उसके बुलाने पर वह बेटी साथ चली गई।

इसी बीच उसकी बेटी पानी पीने के लिए गई। कुंदन बच्ची को अकेला देख उसके पास पहुंच गया। उसे बहला- फुसलाकर अपने घर ले गया। कुछ देर बाद बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसकी मां दौड़कर कुंदन के घर पहुंची। घर का दरवाजा बंद था और कुछ देर में बेटी खामोश हो गई। करीब आधे घंटे तक वह दरवाजा खोलने की गुहार लगाती रही। फिर शोर मचाने पर कुंदन ने दरवाजा खोला। बोला कि, मैं तुम्हारी बेटी को समझा-बुझा रहा था। जब उसने अपनी बेटी को बुलाने को कहा, तब आरोपित ने धमकी दी कि शोर मचाओगी तो गोली मार देंगे।

खून से सनी चादर में लिपटा था नाबालिग का शव

गोली मारने की धमकी मिलने के बाद मृतका की मां भागकर गांव पहुंची। ग्रामीणों को अनहोनी होने की खबर की। ग्रामीण कुंदन के घर के बाहर जमा हो गए और पुलिस को खबर की। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। आरोपित के घर की तलाशी ली। छत पर बने एक कमरे में बच्ची का शव मिला। बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शव खून से सनी चादर में लिपटा हुआ था। पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपित युवक चंदन को बाजार में दवा खरीदकर स्टेशन की तरफ जाने के क्रम में गिरफ्तार कर लिया गया। मृत बच्ची की मां का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ और फिर गला रेतकर हत्या कर दी गई।

chat bot
आपका साथी