सीएसबीसी ने जारी किया 8415 सिपाही पद की लिखित परीक्षा का परिणाम, पांच गुना अधिक का चयन

CSBC Bihar Police Constable Result 2021 केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने राज्य के बिहार पुलिस बिहार सैन्य पुलिस विशेषीकृत इंडिया रिजर्व वाहिनी एवं बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में सिपाही की नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:32 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 04:18 PM (IST)
सीएसबीसी ने जारी किया 8415 सिपाही पद की लिखित परीक्षा का परिणाम, पांच गुना अधिक का चयन
सीएसबीसी ने 8415 सिपाही पद की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। सांकेतिक तस्वीर।

नलिनी रंजन, पटना : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने राज्य के बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इंडिया रिजर्व वाहिनी एवं बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में सिपाही की नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। इस बाबत केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के चेयरमैन सह पूर्व डीजीपी केएस द्विवेदी ने अधिसूचना जारी की। इसमें सीट से पांच गुना अधिक अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।  सफल छात्र शारीरिक दक्षता परीक्षा देंगे। 8415 पदों के लिए लिखित परीक्षा मार्च 2021 में आयोजित की गई थी। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 11 लाख 44 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था। परीक्षा में 10 लाख 19 हजार 933 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें 538 अभ्यर्थियों को कदाचार के आरोप में अयोग्य घोषित किया गया था। छात्र परिणाम www.csbc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगी पीईटी

केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के चेयरमैन केएस द्विवेदी के अनुसार अब अगले चरण में अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आयोजित होगी। इसका आयोजन जनवरी 2022 के अंतिम सप्ताह में होगा। परीक्षा में दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद आदि का परीक्षण किया जाएगा। 

कोटि             पद

सामान्य वर्ग             3489

ईडब्ल्यूएस             842

अनुसूचित जाति 1307

अनुसूचित जनजाति 82

ईबीसी             1470

पिछड़ा वर्ग             980

पिछड़े वर्ग की महिला 245

पीईटी परीक्षा के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

जनवरी में आयोजित होने वाली पीईटी परीक्षा को लेकर प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को समाचार पत्रों की सूचना के बाद वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने होंगे। परीक्षा में वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र, इंटर या समकक्ष पास होने का योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि के लिए मैट्रिक का प्रमाण पत्र, आरक्षित कैटगरी के लिए सक्षम प्राधिकार की ओर से जाति प्रमाण पत्र, बिहार के स्थायी निवासी होने का प्रमाण पत्र, भारतीय मूल का गोरखा प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता सेनानियों के संबंधित होने का प्रमाण पत्र आदि लाना होगा।

chat bot
आपका साथी