सीएसबीसी ने जारी किया 1722 चालक सिपाही का लिखित परीक्षा परिणाम, इस साइट पर देखें रिजल्ट

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने वर्ष 2019 की बिहार पुलिस संगठन में चालक सिपाही पद की निकाली गई 1722 पदों की नियुक्ति का लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। वर्ष 2019 में यह नियुक्ति की अधिसूचना जारी हुई थी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 06:40 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 06:40 PM (IST)
सीएसबीसी ने जारी किया 1722 चालक सिपाही का लिखित परीक्षा परिणाम, इस साइट पर देखें रिजल्ट
सीएसबीसी ने चालक सिपाही पद की निकाली गई 1722 पदों की नियुक्ति का लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया।

नलिनी रंजन, पटना: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने वर्ष 2019 की बिहार पुलिस संगठन में चालक सिपाही पद की निकाली गई 1722 पदों की नियुक्ति का लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। वर्ष 2019 में यह नियुक्ति की अधिसूचना जारी हुई थी। इसके लिए तीन जनवरी 2021 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 32451 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कदाचार के मामले में इसमें 38 अभ्यर्थियों को पकड़ा गया था। लिखित परीक्षा के आधार पर खाली पद के पांच गुणा अधिक अभ्यर्थियों को मेधा क्रम में चयन किया गया। इस बाबत केंद्रीय चयन पर्षद के चेयरमैन केएस द्विवेदी ने अधिसूचना जारी कर दिया है। परिणाम http://www.csbc.bih.nic.in/" rel="nofollow पर देखा जा सकता है। 

शारीरिक जांच में पास होना अनिवार्य 

लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्रों के सत्यापन साथ-साथ, शारीरिक जांच-दक्षता परीक्षा के आधार पर ऊंचाई, सीना, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद तथा गोला फेंक में शामिल होना अनिवार्य होगा। इन जांच में कोई अंक नहीं होगा, लेकिन शारीरिक जांच में पास होना अनिवार्य होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को वाहन चालन दक्षता परीक्षा ली जाएगी। चालक सिपाही के पद पर नियुक्ति के लिए बिहार पुलिस चालक संवर्ग नियमावली 2017 एवं इसके प्रावधान के आधार पर वाहन चालन दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर खाली पदों के अनुरूप आरक्षण कोटिवार रोस्टर तैयार होगी।

किस कैटगरी में कितने पद

अनुसूचित जनजाति     266

अनुसूचित जाति           23

अत्यंत पिछड़ा वर्ग       284

पिछड़ा वर्ग               176

पिछड़ा वर्ग की महिला   68

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 169

सामान्य वर्ग अनारक्षित 736

लिखित परीक्षा में 30 अंक लाने वाले सफल

सिपाही चालक पद के लिए लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक 30 फीसद लाना था। इसमें 30 फीसद अंक लाने वाले 76 महिला एवं 29618 पुरुष सहित कुल 29694 उम्मीदवार सफल रहे। इसमें 40 गोरखा अभ्यर्थी शामिल है। इनमें से 40 गोरखा तथा 8160 अन्य अभ्यर्थियों का चयन अगले चरण में भाग लेने के लिए चयन किया गया है। पात्र महिला अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं रहने के कारण पिछड़े वर्ग की महिला कोटि में पद खाली रह गए।

chat bot
आपका साथी