दानापुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से झपटी चेन

चेन एवं मोबाइल झपटमारी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 01:46 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 01:46 AM (IST)
दानापुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से झपटी चेन
दानापुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से झपटी चेन

पटना (दानापुर) : चेन एवं मोबाइल झपटमारी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दानापुर थाना क्षेत्र के आरपीएस मोड़ के निकट बेली रोड पर बाइक से पति के साथ जा रही एक महिला का बाइक सवार बदमाशों ने गले से सोने की चेन झपट कर भाग निकले। इस बाबत रूपसपुर थाना क्षेत्र के कलिकेत नगर निवासी पीडि़ता रेणु सिंह के पति रविरंजन सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि पीडि़ता अपने पति के साथ बाइक से किसी मित्र के यहां से घर लौट रही थी। इसी क्रम में उक्त घटना घटी। थानाध्यक्ष अजीत कुमार साहा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की जा रही है। दानापुर में बढ़ रहीं वाहन चोरी की घटनाएं :

नगर में वाहन चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। वाहन चोरों की सक्रियता बढ़ने से वाहन चालक काफी परेशान हो गए हैं। वाहन चोरी की घटना पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस टीम बनाकर कार्य करने में लगी है। थाने में दर्ज होने वाले पांच मामलों में एक बाइक चोरी का मामला सामने आ रहा है। बीते रात फिर चोरों ने सुल्तानपुर इलाके से भीम कुमार के घर के पास से एक आटो की चोरी कर ली। इस संबंध में भीम कुमार शिकायत लेकर थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि रोज की तरह घर के बाहर आटो लगाया था। सुबह जब देखा तो आटो गायब थी। मामले में थानाध्यक्ष अजीत कुमार साहा ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी