पटना में महिला के गले से सरेआम चेन उड़ा ले गए अपराधी, देखिए CCTV फुटेज

पटना में दो बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला के गले से चेन छीन ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अब इसके आधार पर पुलिस उन्‍हें खोज रही है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 12:12 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 11:09 PM (IST)
पटना में महिला के गले से सरेआम चेन उड़ा ले गए अपराधी, देखिए CCTV फुटेज
पटना में महिला के गले से सरेआम चेन उड़ा ले गए अपराधी, देखिए CCTV फुटेज

पटना [जेएनएन]। बाइक सवार दो अपराधी आए और एक महिला से गले की चेन झपटकर निकल भागे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर अपराधियों की खोज में लगी है। घटना पटना के आशियाना-दीघा रोड पर डॉन बॉस्को स्कूल के निकट बीते दिनों हुई। अब इसका फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

काले बाइक पर आए अपराधी

जानकारी के अनुसार काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक सड़क किनारे एक महिला के पास आए और उसकी चेन झपटकर निकल भागे। पीडि़त महिला एक स्‍कूल में शिक्षिका है। घटना तब हुई, जब स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षिका घर जाने के लिए सड़क के किनारे निकली थी।

पुलिस का दावा: जल्‍द होंगे गिरफ्तार

लुटेरे बाइक चालक ने टी-शर्ट और हाफ-पैंट पहन रखी थी, जबकि पीछे बैठा बदमाश जींस और शर्ट में था। दीघा थानाध्यक्ष सचिदानंद सिंह का कहना है कि उनकी पहचान की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पहले भी हो चुकी चेन स्‍नैचिंग

विदित हो कि हाल के दिनों में पटना में महिलाओं से चेन स्नैचिंग की कई घटनाएं हुई हैं। हाल में एक पुलिस अधिकारी की पत्नी से भी चेन छीन लिया गया था।

chat bot
आपका साथी