बेगूसराय में अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, श्रीकृष्ण महिला कालेज के समीप वारदात

नगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण महिला कालेज के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। दो मोटर साइकिल पर सवार चार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराय गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 04:00 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:39 PM (IST)
बेगूसराय में अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, श्रीकृष्ण महिला कालेज के समीप वारदात
युवक को गोली लगने की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर जुटी भीड़।

जागरण टीम, बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार की दोपहर बड़ी वारदात हो गई। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने नगर थाना क्षेत्र के डाकबंगला रोड स्थित महिला कालेज के सामने गोलीबारी कर बाइक सवार युवक को घायल कर दिया। घायल युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर चांदपुर निवासी पकौड़ी सिंह के 30 वर्षीय पुत्र बमबम कुमार है। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घटनास्थल के समीप स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी है। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से आसपास अफरातफरी मची रही। पुलिस स्वजनों से पूछताछ के आधार पर कारणों की पड़ताल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर घटना में संलिप्त बदमाशों की शिनाख्त में लगी है।           

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर चांदपुरा निवासी बमबम कुमार वीरपुर निवासी साला राकेश कुमार के साथ शादी की खरीदारी करने बेगूसराय पहुंचे थे। राकेश की शादी नौ दिसंबर को है। खरीदारी के क्रम में दोनों जैसे ही महिला कालेज के समीप पहुंचे, बाइक पर सवार दो की संख्या में रहे बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। मौके पर सात गोली चलाए जाने की बात स्थानीय लोग बताते हैं। बमबम के मुंह व सीने के अलग-अलग जगहों पर तीन से अधिक गोली लगी है। पुलिस ने मौके से तीन पिलेट बरामद किया है। भीड़ भाड़ वाले इलाके में गोलीबारी के बाद बदमाश आराम से विष्णुपुर की तरफ फरार हो गए। वहीं घायल सड़क पर खून से लथपथ होकर गिर गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष अभयशंकर, दारोगा मनेश कुमार, ज्योति कुमार, परशुराम ङ्क्षसह दलबल के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की है। समाचार प्रेषण तक कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। 

कहते हैं एसपी

इस संबंध में एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि गोलीबारी में युवक घायल हुआ है, इलाज चल रहा है। कारणों की पड़ताल के लिए स्वजनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं नगर थाना पुलिस को आसपास के सीसीटीवी खंगालने को निर्देश दिया गया है। मुफस्सिल पुलिस से भी घायल के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। 

chat bot
आपका साथी