महज खैनी के लिए अधेड़ व्‍यक्ति का बदमाश ने गला घोंट दिया, शव को फेंक दिया कुएं में

महज खैनी के लिए हत्‍या। शायद यह सुनकर आपको आश्‍चर्य लगे लेकिन यह सच है। बिहार के भोजपुर जिले में महज खैनी के लिए एक अधेड़ को गला घोंट कर मार डाला।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 07:53 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 10:18 PM (IST)
महज खैनी के लिए अधेड़ व्‍यक्ति का बदमाश ने गला घोंट दिया, शव को फेंक दिया कुएं में
महज खैनी के लिए अधेड़ व्‍यक्ति का बदमाश ने गला घोंट दिया, शव को फेंक दिया कुएं में

आरा, जेएनएन। महज खैनी के लिए हत्‍या। शायद यह सुनकर आपको आश्‍चर्य लगे, लेकिन यह सच है। बिहार के भोजपुर जिले में महज खैनी के लिए एक अधेड़ को गला घोंट कर मार डाला। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव में घटी है। इतना ही नहीं, साक्ष्य मिटाने के लिए बदमाशों ने शव को कुआं में फेंक दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी राजकुमार बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक प्रेम भगत( 50 वर्ष) फरना गांव निवासी स्व.राम भगवान माली का पुत्र बताया जाता है। मृतक के गले पर जख्म का निशान पाया गया है।

जानकारी के अनुसार फरना गांव निवासी प्रेम भगत मंगलवार की रात शौच के लिए गांव के पूर्व बगीचा की ओर गया हुआ था। इस दौरान रास्ते में गांव के ही राजकुमार बिंद ने खैनी की मांग की। ग्रामीण प्रेम भगत ने खैनी देने से इनकार कर दिया। इस पर वाद-विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान गला उसकी दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को गांव के कुआं में फेंका दिया।

बाद में घर के लोगों ने हो-हल्ला किया तो काफी संख्‍या में आस-पास के ग्रामीण वहां जमा हो गए। घर के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कुएं से बरामद कर उसे पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से छापेमारी कर आरोपी राजकुमार बिंद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, प्रेम भगत की हत्‍या के बाद से उनके घर में स्‍वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पाकर बाहर से सगे-संबंधी भी पहुंच रहे हैं। बहरहाल, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

chat bot
आपका साथी