मेडिकल कॉलेजों में 521 स्वास्थ्य वर्करों को लगा टीका

पटना। जिले के सभी प्रखंडों में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन नहीं हुआ। रूटीन टीकाकरण ही हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 01:25 AM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 01:25 AM (IST)
मेडिकल कॉलेजों में 521 स्वास्थ्य वर्करों को लगा टीका
मेडिकल कॉलेजों में 521 स्वास्थ्य वर्करों को लगा टीका

पटना। जिले के सभी प्रखंडों में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन नहीं हुआ। रूटीन टीकाकरण होने के कारण वैक्सीनेशन नहीं हुआ। सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन नहीं हुआ है। शनिवार से सभी पीएचसी में वैक्सीनेशन होगा। शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, पीएमसीएच, एनएमसीएच आदि जगहों पर वैक्सीनेशन हुआ। यहां 521 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोरोना वैक्सीन दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी को निर्देशित किया गया है कि आठ-10 फरवरी तक सभी स्वास्थ्य वर्करों का वैक्सीन लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। आज से कई निजी अस्पतालों में होगा वैक्सीनेशन

सिविल सर्जन ने बताया कि शनिवार से इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉर्डियोलॉजी 'आइजीआइसी' सहित कई निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन आरंभ होगा। इसमें शांति मैटरनिटी सेंटर, साई अस्पताल कंकड़बाग, मेदांता कंकड़बाग में वैक्सीनेशन आरंभ होगा।

----------

मिले 33 नए कोरोना संक्रमित, पांच की मौत

कोरोना संक्रमण का शुक्रवार को राजधानी में 33 नए मामले मिले। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में दो मरीजों को भर्ती किया गया। जबकि ठीक होने के बाद 15 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गए। नोडल अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि अब संस्थान में 63 मरीज भर्ती है। इसमें 29 मरीज आइसीयू में है। जिसमें 16 वेंटीलेटर पर है। पहले से भर्ती पांच मरीजों की मौत हो गई। इसमें कुरथौल के 79 वर्षीय डॉ. रंजीत कुमार, 65 वर्षीय दलजीत सिंह, सारण के 50 वर्षीय रविंद्र सिंह, 77 वर्षीय सत्यदेव सिंह एवं वैशाली जिले के 50 वर्षीय शिव नंदन सिंह की मौत हो गई। प्रधान सचिव ने किया आयुर्वेदिक कॉलेज का निरीक्षण

पटना। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने शुक्रवार को राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज का निरीक्षण किया। उनके साथ विशेष सचिव अरविंद सिंह एवं वन विभाग के भी अधिकारी भी शामिल थे। प्रधान सचिव ने औषधि उद्यान के विकास, ग‌र्ल्स हॉस्टल के निर्माण, फार्मेसी भवन, ओपीडी भवन का निर्माण सहित सभी पेंडिंग कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। 16 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कॉलेज में आगमन की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा वैद्य भाव प्रकाश, वैद्य प्रियव्रत शर्मा एवं वैद्य रामलखन सिंह की मूíत का अनावरण किया जाएगा। इस दौरान प्राचार्य दिनेश्वर प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी