आज से बिहटा के ईएसआइसी में 100 बेड का कोविड-19 अस्पताल होगा शुरू

इएसआइसी अस्पताल में शनिवार से कोरोना का इलाज शुरू हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 01:22 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 01:22 AM (IST)
आज से बिहटा के ईएसआइसी में 100 बेड का कोविड-19 अस्पताल होगा शुरू
आज से बिहटा के ईएसआइसी में 100 बेड का कोविड-19 अस्पताल होगा शुरू

बिहटा : कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार के आग्रह पर भारत सरकार एवं डीआरडीओ की तरफ से बिहटा स्थित ईएसआइसी अस्पताल में 100 बेड का कोविड-19 अस्पताल बनाया जा रहा है। शुक्रवार की शाम प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, दानापुर एसडीओ बिनोद दुहन सहित स्वास्थ विभाग के अधिकारी पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस संबंध में संस्थान के प्रबंधक डॉ. शौम्या चक्रवर्ती ने बताया कि कोविड-19 अस्पताल अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। शनिवार से ईएसआइसी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। वहीं, इसको लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है। कई दिनों से ईएसआइसी अस्पताल में तमाम जिला प्रशासन के अधिकारी और भारत सरकार के अधिकारी जायजा लेने पहुंच रहे थे। इस मौके पर बीडीओ विकास आनंद, सीओ विजय कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सक डॉ. कृष्ण कुमार आदि अधिकारी शामिल थे।

प्रखंड में कुल पॉजिटिव की संख्या पहुंची 31, एक गांव में मिले सात पॉजिटिव

संवाद सूत्र, बख्तियारपुर : प्रखंड क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को हुई जांच में सात लोग पॉजिटिव मिले हैं। बख्तियारपुर गांव में अब नौ लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। प्रखंड क्षेत्र में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 31 पहुंच चुकी है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को वैक्सीन कम रहने की वजह से मात्र 130 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी। 374 लोगों की जांच हुई, जिसमें सात लोग पॉजिटिव निकले हैं। बख्तियारपुर में कुल पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 31 पहुंच चुकी है। बख्तियारपुर गांव में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 9 पहुंच चुकी है।

chat bot
आपका साथी