CoronaVirus Bihar Update: बिहार में 92% पर पहुंची कोरोना रिकवरी दर, 1.78 लाख अबतक हुए संक्रमित

बिहार में कोरोना रिकवरी दर 92 फीसद के करीब पहुंच गई है। एक दिन पहले रविवार को 1.39 सैंपलों की जांच में 1527 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि राज्य में तीन और लोगों की कोरोना से मौत हो गई।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:40 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 10:40 AM (IST)
CoronaVirus Bihar Update: बिहार में 92% पर पहुंची कोरोना रिकवरी दर, 1.78 लाख अबतक हुए संक्रमित
बिहार में पिछले छह महीने में 68.69 लाख टेस्ट किए गए जिसमें 1.78 लाख कोरोना पॉजिटिव मिले।

पटना, जेएनएन। : बिहार में कोरोना रिकवरी दर 92 फीसद के करीब पहुंच गई है। पिछले छह महीने में 68.69 लाख टेस्ट किए गए जिसमें 1.78 लाख कोरोना पॉजिटिव मिले। पर सुखद बात यह है कि अब तक 1.64 लाख से अधिक संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिसके बाद रिकवरी दर 91.98 फीसद पर पहुंच गई है। 

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जारी अपडेट में जानकारी दी कि आज 1.39 लाख से अधिक सैंपल टेस्ट किए गए। जिसमें 1527 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें अकेले पटना जिले से 259 संक्रमित हैं। दूसरे पायदान पर पूर्णिया है यहां से 116 संक्रमित मिले हैं। अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,78882 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1,405 मरीज ठीक हुए है। अब तक प्रदेश में 1,64537 मरीज कोरोना को पराजित कर चुके हैं। राज्य में अब एक्टिव मामलों की संख्या 13,456 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग ने आधिकारिक रूप से जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में और तीन कोरोना के गंभीर मरीजों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 888 जाने गंभीर कोरोना संक्रमण की वजह से जा चुकी हैं। 

राजधानी में कोरोना के 270 मरीज मिले, तीन की मौत

राजधानी में रविवार को कोरोना के 270 मरीज मिले, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एम्स में कई दिनों से उपचाराधीन थे। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि 11 संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है, जबकि कोरोना को मात देने वाले 14 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। संक्रमितों में मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, शेखपुरा, सुपौल एवं पटना के कदमकुआं के रहने वाले है। वहीं, मरने वालों में जक्कनपुर के 55 वर्षीया दामिनी देवी, 40 वर्षीया बबिता कुमारी एवं बेउर के 67 वर्षीया आरती देवी शामिल है। सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी ने बताया कि कोरोना जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। रविवार होने के बावजूद 6590 मरीजों की जांच कराई गई। 

chat bot
आपका साथी