अधिक से अधिक टेस्ट के लक्ष्य को हासिल कर रही सरकार : अनुपम

पटना। सूचना एवं जनसंपर्क सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि कोरोना की वर्तमान स्थिति पर नियंत्रण के ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 07:55 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 07:55 AM (IST)
अधिक से अधिक टेस्ट के लक्ष्य को हासिल कर रही सरकार : अनुपम
अधिक से अधिक टेस्ट के लक्ष्य को हासिल कर रही सरकार : अनुपम

पटना। सूचना एवं जनसंपर्क सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि कोरोना की वर्तमान स्थिति पर नियंत्रण के लिए सरकार पूरी तत्परता से जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, राज्य सरकार अधिक से अधिक लोगों का टेस्ट करने के लक्ष्य को हासिल कर रही है। सोमवार को रिकॉर्ड एक लाख 94 हजार चार सौ लोगों के टेस्ट किए गए।

उन्होंने कहा, मंगलवार को राज्य का रिकवरी रेट 91. 60 प्रतिशत रहा। यह राष्ट्रीय औसत से 12 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया, रोजगार सृजन पर सरकार का विशेष ध्यान है। लॉकडाउन पीरियड से लेकर अभी तक पांच लाख, 60 हजार, 741 योजनाओं के अंतर्गत 15 करोड़ 70 लाख से अधिक मानव दिवसों का सृजन किया जा चुका है।

अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा एक सितंबर से लागू अनलॉक चार के तहत जारी गाइडलाइंस का अनुपालन कराया जा रहा है। पिछले 24 घटे में 663 वाहन जब्त किए गए हैं। 15 लाख 86 हजार रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है। इस दौरान कोई काड दर्ज नहीं किया गया है। किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले 4025 लोगों पर कार्रवाई की गई है। उनसे दो लाख एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। तीन कोरोना संक्रमित भर्ती, 24 का चल रहा इलाज

पटना सिटी। नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव तीन मरीजों को भर्ती किया गया। भर्ती कुल 24 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां के माइक्रो-बायोलॉजी विभाग में 75 लोगों की हुई कोरोना जांच में सात की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं, कंगन घाट स्थित कोविड अस्पताल में दो मरीज भर्ती है। श्रीगुरु गोविद सिंह सदर अस्पताल में 107 लोगों की हुई कोरोना जांच में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

chat bot
आपका साथी