कोरोना संक्रमित आम्रपाली हुईं क्वारंटाइन तो निरहुआ ने रचा ली अक्षरा संग शादी, चौंकिए मत; मामला फिल्मी है

भोजपुरी कलाकार दिनेशलाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह ने शादी कर ली। फिल्मी पर्दे पर निरहुआ और अक्षरा सिंह सात जन्मों के बंधन में बंधे हैं। ये पूरा माजरा फिल्‍म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ के सेट का है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 01:20 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 11:20 PM (IST)
कोरोना संक्रमित आम्रपाली हुईं क्वारंटाइन तो निरहुआ ने रचा ली अक्षरा संग शादी, चौंकिए मत; मामला फिल्मी है
‘सबका बाप अंगूठा छाप’ फिल्म में अक्षरा से निरहुआ की शादी का दृश्य।

ऑनलाइन डेस्क, पटना। फिल्मी पर्दे पर निरहुआ और अक्षरा सिंह सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं। भोजपुरी कलाकार दिनेशलाल यादव 'निरहुआ' और अक्षरा सिंह ने शादी कर ली। निरहुआ ने ये शादी तब की, जब आम्रपाली दुबे को कोराना हो गया और वे क्वारंटाइन हो गई हैं। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी में सबसे आदर्श जोड़ी मानी जाती है। दोनों 30 से अधिक फिल्म में एक साथ काम किया है। ऐसे में निरहुआ का अक्षरा के साथ शादी की बात पूरे इंडस्‍ट्री में आग की तरह फैल गई। इतना ही नहीं, उनके वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं।

‘सबका बाप अंगूठा छाप’ के सेट पर शादी

निरहुआ और अक्षरा की शादी वाकई चौकाने वाली है, लेकिन ये पूरा माजरा फिल्‍म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ के सेट का है, जहां निरहुआ और अक्षरा एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं और सात फेरे भी ले रहे हैं। हालांकि एक वीडियो में निरहुआ शर्मा भी रहे हैं। बात जब फिल्‍म की हो तो कलाकारों को स्‍क्रीन के लिए शादी भी करनी पड़ती है। यही निरहुआ और अक्षरा ने किया।

उम्मीद है कि दर्शकों को पसंद आएगी फिल्म

इसको लेकर निरहुआ ने कहा कि फिल्‍म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ एक पारिवारिक सिनेमा है। इसमें शादी-संस्‍कार के साथ भरपूर मनोरंजन दर्शकों को मिलने वाला है। इसमें एक सिक्‍वेंस अक्षरा सिंह के साथ हमारी शादी का है, जिसको हमने बखूबी शूट किया है। फिल्म के एक सीन में हमने शादी की है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा कि उम्‍मीद है यह‍ दृश्‍य दर्शकों को पसंद आयेगी और फिल्‍म को भी दर्शक पूरा इंजॉय करेंगे। इस फिल्‍म की कहानी और गाने भी बेहद शानदार हैं। अक्षरा के साथ यह मेरी अब तक की सबसे बड़ी फिल्‍म होगी। बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइबेट ली. के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा, सह निर्माता अनिता शर्मा व पदम सिंह हैं, जबकि निर्देशक हैं पराग पाटिल।

chat bot
आपका साथी